{"_id":"5d50d0708ebc3e6d0f40e983","slug":"nitin-gadkari-said-he-had-once-recommended-to-finance-minister-to-sack-rbi-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त मंत्री से कहा था आरबीआई गवर्नर को हटा दें: नितिन गडकरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वित्त मंत्री से कहा था आरबीआई गवर्नर को हटा दें: नितिन गडकरी
Mon, 12 Aug 2019 08:05 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 12 Aug 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
नितिन गडकरी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने एक बार वित्त मंत्री से कहा था कि आरबीआई गवर्नर अच्छे नहीं हैं और उन्हें हटा देना चाहिए। उन्होंने यह किस्सा नागपुर के दो अलग-अलग कार्यक्रमों में सुनाया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे सख्त नियामकों के कारण देश की व्यापार उन्नति रुक गई है।
विज्ञापन
एनडीए की पहली सरकार के दौरान अरुण जेटली और पीयूष गोयल ने वित्त मंत्री का पदभार संभाला था। उस दौरान रघुराम राजन और उर्जित पटेल आरबीआई के गवर्नर थे। रघुराम राजन को जहां दूसरा कार्यकाल नहीं मिला। वहीं उर्जित पटेल ने बिना अपना कार्यकाल पूरा किए पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
गडकरी ने अपने भाषण में किसी का नाम नहीं लिया और केवल वित्त मंत्री और आरबीआई गवर्नर कहा। गडकरी ने कहा, 'मैंने गवर्नर को समझाने की बहुत कोशिश की (नरमी दिखाने के लिए) लेकिन वह अड़े रहे। बाद में मैंने वित्त मंत्री ने मुझे बताया कि उन्होंने (गवर्नर ने) इस्तीफा देने की धमकी दी है लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।'
विज्ञापन
गडकरी ने आगे बताया, 'मैंने वित्त मंत्री से कहा कि अगर वह अभी पद नहीं छोड़ते हैं तो उन्हें बाहर कर दीजिए, वह किसी काम के नहीं हैं।' एक अन्य कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि यह सेक्टर (बैंकिंग) वर्तमान आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास से सकारात्मक दृष्टिकोण की उम्मीद कर सकता है।