नितिन गडकरी ने कहा- पाकिस्तान जाने वाला पानी होगा बंद, चल रहा अध्ययन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि केंद्र सरकार भारत के हिस्से के पानी को पाकिस्तान जाने से रोक देगी यदि पड़ोसी देश ने आतंकी संगठनों का समर्थन करना जारी रखा। उन्होंने कहा कि हमने इस मामले में एक अध्ययन शुरू कर दिया है। जिस पानी को पाकिस्तान जाने से रोका जाएगा उसे पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को दिया जाएगा।
बुधवार को अमृतसर में एक प्रेस कांफ्रेस करते हुए कहा कि दो देशों के बीच इस जल संधि का आधार शांतिपूर्ण रिश्ते और दोस्ती थी जो पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा, 'तीन नदियों से पानी पाकिस्तान जा रहा है। हम उसे रोकना नहीं चाहते। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच जल संधि का आधार शांतिपूर्ण संबंध और दोस्ती थे जो पूरी तरह से खत्म हो गए हैं। इसलिए हम किसी संधि का पालन करने के लिए बाध्य नहीं हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'पाकिस्तान लगातार आतंकियों का समर्थन कर रहा है। यदि पाकिस्तान आतंकियों को रोकेगा नहीं तो हमारे पास पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोकने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इसलिए भारत ने एक आंतरिक अध्ययन शुरू कर दिया है। वह पानी हरियाणा, पंजाब और राजस्थान भेजा जाएगा।'
Union Minister Nitin Gadkari: Pakistan is continuously supporting terrorists. If Pakistan doesn't stops terrorism, we won't have any other option but to stop river water to Pakistan. So India has started internally studying it. That water will go to Haryana, Punjab & Rajasthan pic.twitter.com/C6N63auZKu
— ANI (@ANI) May 9, 2019
पंजाब में चुनाव प्रचार करते हुए गडकरी ने नेहरू-गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गरीबी उन्मूलन पर वादे करते रहे हैं लेकिन उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'देश की आजादी के 72 सालों से कांग्रेस नेता इस तरह के वादे करते रहे हैं लेकिन वह कभी ऐसा नहीं कर पाए। जब पहली बार जवाहर लाल नेहरू पहले प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने गरीबी हटाने का वादा किया। यही वादा उनकी बेटी इंदिरा गांधी ने किया। जो वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष की दादी थी।'
कैबिनेट मंत्री ने कहा, 'विरासत आगे चलती गई और इंदिरा के बेटे राजीव गांधी जो देश के प्रधानमंत्री बने उन्होंने भी गरीबी हटाने की बात की। इसके बाद राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया जिन्होंने फिर ऐसा ही वादा किया। अब राहुल गांधी वादा कर रहे हैं कि वह देश के लोगों को गरीबी से मुक्त कर देंगे। वह उसी बात का वादा कर रहे हैं जो उनके पूर्वज 55 साल के शासन में नहीं कर पाए।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.