फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nitin gadkari new generation trust responsibility retirement speculation clarification

‘अब पहले जैसा काम नहीं कर सकता’: नितिन गडकरी के बयान से संन्यास की अटकलें, कार्यालय ने बताई पूरी बात

Tue, 25 Aug 2026 04:49 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, नागपुर।
पीटीआई, नागपुर। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 25 Aug 2026 04:49 PM IST
सार

गडकरी के बयान से सेवानिवृत्ति की अटकलें जरूर तेज हुईं, लेकिन उनके कार्यालय ने स्थिति साफ कर दी। गडकरी राजनीति से पीछे हटने की नहीं, अपने ट्रस्ट के सामाजिक कामों की जिम्मेदारी नई पीढ़ी को सौंपने की बात कर रहे थे। क्या है पूरा मामला? जानिए...
 

विज्ञापन
nitin gadkari new generation trust responsibility retirement speculation clarification
नितिन गडकरी, केंद्रीय परिवहन मंत्री - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान के बाद उनके सार्वजनिक जीवन से सेवानिवृत्ति की अटकलें शुरू हो गईं। कुछ मीडिया चैनलों ने उनके ‘अब पहले जितना काम नहीं कर सकता’ वाले बयान को राजनीति से जोड़कर पेश किया। इसके बाद गडकरी के कार्यालय ने साफ किया कि उनकी टिप्पणी का राजनीति से कोई संबंध नहीं था। कार्यालय ने कहा कि गडकरी लक्ष्मणराव मानकर ट्रस्ट के सामाजिक कामों के बारे में बोल रहे थे। उन्होंने कहा था कि अब वह पहले की तरह ज्यादा काम नहीं कर सकते। इसलिए नई पीढ़ी को आगे आना चाहिए और ट्रस्ट की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए।
विज्ञापन


काटोल के कार्यक्रम में कही थी यह बात
गडकरी सोमवार को नागपुर के काटोल में एकलव्य एकल विद्यालय शिक्षक-पर्यवेक्षक प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ट्रस्ट के सफर और आदिवासी क्षेत्रों में उसके काम का जिक्र किया। इसी दौरान उन्होंने कहा कि अब वह ट्रस्ट के काम में पीछे रहेंगे, ताकि नई पीढ़ी सामाजिक गतिविधियों में आगे आ सके। उन्होंने कहा कि पहले जब जितना काम कर सकते थे, किया। अब उनकी भागीदारी कम हो गई है और उन्होंने लोगों से कह दिया है कि काम नई पीढ़ी के हाथों में दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


आदिवासी गांवों तक विकास पहुंचाने का लक्ष्य
नितिन गडकरी ने कहा कि ट्रस्ट का काम धीरे-धीरे फिर विस्तार कर रहा है। उनका लक्ष्य है कि एक दिन महाराष्ट्र का कोई भी आदिवासी गांव अंधेरे में न रहे और वहां विकास की रोशनी पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस तस्वीर को बदलना ही ट्रस्ट का काम है। उन्होंने शिक्षकों से अपने व्यक्तित्व, काम और क्षमता को बेहतर बनाने की अपील की साथ ही कहा कि लोगों के अच्छे गुणों से सीखना चाहिए। व्यक्तित्व को मजबूत बनाने के बाद समाज और गरीबों के लिए समय देना चाहिए और अंधेरे में जीवन जी रहे लोगों की जिंदगी में रोशनी लाने के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: भारतीय कंपनियां करेंगी पारंपरिक मिसाइलों का उत्पादन, राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी

सेहत को भी बताया जरूरी
नितिन गडकरी ने अपनी जीवनशैली का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राजनीति के शुरुआती दिनों में वह हर परिस्थिति में काम करते थे और यात्रा के दौरान जो मिलता था, वही खाते थे। कोविड के बाद उन्होंने जीवन में अनुशासन लाया और अब नियमित रूप से योग करते हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में पद, सत्ता और प्रतिष्ठा से ज्यादा जरूरी अच्छी सेहत है। अगर स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो पद और सत्ता का क्या फायदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed