{"_id":"5af491f34f1c1b86098b96dd","slug":"niti-aayog-selected-the-country-best-30-innovations","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीति आयोग ने चुने देश के बेस्ट 30 इनोवेशंस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नीति आयोग ने चुने देश के बेस्ट 30 इनोवेशंस
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Fri, 11 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
dsfds
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे बेहतरीन स्टूडेंट इनोवेटर्स को नीति आयोग ने सम्मानित किया है। नेशनल टेक्नोलॉजी दिवस के मौके पर आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने 30 सर्वश्रेष्ठ इनोवेटर को उनके उत्कृष्ट प्रयास के लिए यह सम्मान दिया है। इन सभी छात्रों ने अटल टिंकरिंग लैब मैराथन में हिस्सा लिया था। इस मौके पर इनोवेशंस से जुड़ी एक बुकलेट भी लॉन्च की गई।
विज्ञापन
यह प्रतियोगिता करीब छह माह तक चली और इसमें कुल 650 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 650 में से 100 प्रतिभागियों को प्रोटोटाइप फक्शनैलिटी प्रक्रिया के तहत छांटा गया। इन 100 प्रतिभागियों को सुधार के लिए एक महीने का समय देने के बाद काफी कड़ी प्रतिस्पर्धा में 30 आविष्कारक चयनित किए गए। इन्हें तीन महीने के लिए अटल टिकरिंग लैब के लिए भी चुना गया है। इस प्रोग्राम की साझेदारी इंडस्ट्री और स्टाटअप इंक्युबेटर से किए जाने की योजना है। ताकि देश के भीतर नये आविष्कारक को प्रोत्साहन मिल सके।
विज्ञापन
ये इनोवेशंस क्लीन एनर्जी, वाटर रिसोर्सेज, वेस्ट मैनेजमेंट, हेल्थकेयर, स्मार्ट मोबिलिटी और एग्री-टैक की थीम पर बनाए गए थे। इसे केन्द्र में रखकर प्रतिभागियों ने अपने हुनर दिखाए। चुने गए 30 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी देश के 20 राज्यों से हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार और अटल इनोवेशन मिशन के मिशन डायरेक्टर रामानन रामानाथन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित करते हुए एक बुकलेट भी लॉन्च की। इस बुकलेट में देश इनोवेशंस में शामिल सभी बच्चों, मैंटर्स, टीचर्स और स्कूलों के काम के बारे में बताया गया है।
आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने बताया कि यह बुकलेट श्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित है, जिन्होंने 16 मई को ही प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने कहा कि इस देश का भविष्य बच्चों के हाथों में है और अटल इनोवेशन मिशन उनके सपने को हकीकत में बदल रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसा वक्त आने वाले है, जब हम अनुकरणीय समाज से अभिनव समाज के रूप में जाने जाएंगे।
इस प्रोग्राम के तहत स्टूडेंट्स के बिजनेस और आंत्रप्रिन्योरशिप स्किल्स डेवलप किए जाएंगे, जिसमें इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी, प्रभावी संचार भी शामिल हैं। इसके अलावा इन टीमों को ग्लोबल इनोवेशन चैलेंज प्रोग्राम वर्ल्ड रोबोटिक्स ओलंपियाड में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रण भी दिया गया।