फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Niti Aayog proposal Increase validity period of e-Visa to 10 years

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नीति आयोग का प्रस्ताव, ई-वीजा की वैधता बढ़ाकर करें 10 साल

Mon, 24 Dec 2018 03:18 AM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Mon, 24 Dec 2018 03:18 AM IST
विज्ञापन
Niti Aayog proposal Increase validity period of e-Visa to 10 years
NITI Aayog
सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग ने देश में अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एक प्रस्ताव रखा है। प्रस्ताव के अनुसार, ई-वीजा की वैधता को बढ़ाकर 10 साल करने के साथ ई-मेडिकल वीजा के सालाना दौरों में बढ़ोतरी की बात कही गई है।
विज्ञापन


अपनी रिपोर्ट ‘द स्ट्रैटजी फॉर न्यू इंडिया एट 75’ में नीति आयोग ने कहा है कि ई-वीजा सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद अभी भी पर्यटकों को वीजा आवेदन के लिए एक बोझिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेशों में अपने दूतावासों के माध्यम से हमें एक प्रचार अभियान शुरू करके ई-वीजा को लेकर वैश्विक तौर पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


बैठकों, प्रोत्साहनों और बाजार सम्मेलनों (एमआईसीई) की ओर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक ई-वीजा व्यवस्था शुरू करने की भी आवश्यकता है। वहीं पर्यटकों को बार-बार बुलाने के लिए ई-वीजा की वैधता 10 साल बढ़ाई जा सकती है। वहीं फिलहाल ई-मेडिकल वीजा धारक जनवरी से दिसंबर के अपने एक साल की वीजा अवधि में अधिकतम तीन बार आ सकते हैं। इसको लेकर रिपोर्ट में सालाना प्रवेश की सीमा तीन बार से अधिक किए जाने का भी सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-वीजा को लेकर ये हैं नियम :
मौजूदा समय में, भारत में पहुंचने के बाद ई-वीजा की अवधि 60 दिन है। वहीं ई-कांफ्रेंस वीजा के मामले में यह समय सीमा 30 दिन है। ई-टूरिस्ट वीजा और ई-बिजनेस वीजा पर दो बार प्रवेश की अनुमति है। ई-मेडिकल वीजा और ई-मेडिकल अटेंडेंट वीजा पर तीन बार प्रवेश की अनुमति है जबकि ई-कांफ्रेंस वीजा पर केवल एक बार प्रवेश को अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed