फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   niti aayog member says, corona virus will be under control if we take precuations

नीति आयोग ने कहा, सावधानी बरती तो नियंत्रण में रहेगा कोरोना संक्रमण

Wed, 28 Oct 2020 01:38 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 28 Oct 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
niti aayog member says, corona virus will be under control if we take precuations
डॉ. वीके पॉल - फोटो : एएनआई

कोरोना वायरस के मरीजों में कमी के बीच नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने लोगों को सतर्कता बरतने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा, कई देशों में वायरस फिर जोर दिखा रहा है। अमेरिका में तीसरा पीक दिखा है। ऐसे में भारत को समय रहते सतर्कता बरतनी होगी।

विज्ञापन


डॉ. पॉल ने मंगलवार को कहा, हम सतर्क रहे तब वायरस नियंत्रण में रहेगा। इसमें देश के हर व्यक्ति का सहयोग जरूरी है। केरल, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में एक से ज्यादा बार संक्रमण का जोर दिखा है। इसलिए सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन


फिलहाल नए मरीज और मौतों में तेजी से गिरावट आई है। भारत काफी हद तक संक्रमण नियंत्रित करने में कामयाब रहा है। हर मरीज को आइसोलेट करके संक्रमण के प्रसार को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंटेनमेंट जोन में 30 नवंबर तक जारी रहेगा लॉकडाउन
कोरोना महामारी के बीच 30 सितंबर को जारी अनलॉक के दिशा-निर्देश 30 नवंबर तक जारी रहेेंगे। इसके तहत कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन जारी रहेगा वहीं, सिनेमाहॉल, मल्टीप्लेक्स और थियेटर 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने कहा है कि राज्य में या राज्य से बाहर वस्तुओं और लोगों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इसके लिए किसी इजाजत, अनुमोदन या ई-परमिट की जरूरत नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed