फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   niti aayog CEO Amitabh Kant said that too much Democracy in India

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा- भारत में कुछ ज्यादा ही लोकतंत्र, हो गए ट्रोल

Wed, 09 Dec 2020 07:18 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 09 Dec 2020 07:18 AM IST
विज्ञापन
niti aayog CEO Amitabh Kant said that too much Democracy in India
अमिताभ कांत - फोटो : पीटीआई

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने एक वीडियो कांफ्रेंस के दौरान कहा कि भारत में कुछ ज्यादा ही लोकतंत्र है, जिसके कारण यहां पर कड़े सुधारों को लागू करना काफी कठिन होता है।

विज्ञापन


वह एक कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र ने खनन, कोयला, कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सुधारों को आगे बढ़ाया है। अब राज्यों को सुधारों को आगे के चरण को आगे बढ़ाना चाहिए। साथ ही उन्होंने राजनीतिक इच्छाशक्ति की भी बात कही।
विज्ञापन



चीन से मुकाबला करना आसान नहीं है। लेकिन इस सरकार ने कम से कम सुधारों के लिए अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रदर्शन किया है। इसके लिए बहुत कठोर नेतृत्व वाले, जमीनी स्तर के दृष्टिकोण की आवश्यकता है, जिसे भारत में पहली बार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आत्मनिर्भर भारत पर भी बात की, अमिताभ ने कहा कि भारत को चीन से प्रतिस्पर्धा करने वाले एक विनिर्माण बिजलीघर बनाने के लिए सप्लाई और भंडार क्षेत्रों में अधिक काम करने की आवश्यकता है।

उन्होंने किसानो को लेकर भी बात कही। उन्होंने कहा कि कृषि में सुधार होना चाहिए। यह समझना बहुत महत्वपूर्ण है, कोई यह नहीं कह रहा है कि हम मंडियों को दूर कर रहे हैं, मंडियां रहेंगी और एमएसपी रहेगा। मैं मानता हूं कि किसान के पास एक विकल्प होना चाहिए।


ट्विटर पर हो गए ट्रोल
नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने भारत में लोकतंत्र के बयान के बाद, यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होना शुरू हो गया। लोगों ने बयान को लेकर मीम्स भी बनाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, अमिताभ जी की लास्ट कांफ्रेंस...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed