{"_id":"67de36d463b1d060820366e0","slug":"nit-silchar-student-physical-harassed-by-professor-arrested-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIT: 'मुझे गलत तरीके से छुआ, मेरी गर्दन पकड़ी', यौन उत्पीड़न के आरोप में एनआईटी प्रोफेसर गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NIT: 'मुझे गलत तरीके से छुआ, मेरी गर्दन पकड़ी', यौन उत्पीड़न के आरोप में एनआईटी प्रोफेसर गिरफ्तार
Sat, 22 Mar 2025 09:52 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलचर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलचर
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 22 Mar 2025 09:52 AM IST
सार
पुलिस ने पीड़िता छात्रा और उसके परिवार की शिकायत पर यह कार्रवाई की। आरोपी प्रोफेसर को संस्थान की तरफ से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के सिलचर में स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के एक प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रोफेसर पर संस्थान की एक छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोप है। चाचर जिले के एसपी ने बताया कि एनआईटी सिलचर के असिस्टेंट प्रोफेसर कोटेश्वर राजू धेनुकोंडा को गिरफ्तार किया गया है। प्रोफेसर को संस्थान परिसर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पीड़िता छात्रा और उसके परिवार की शिकायत पर यह कार्रवाई की। आरोपी प्रोफेसर को संस्थान की तरफ से निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि शुरुआत में आरोपी प्रोफेसर ने खुद को छिपाने की कोशिश की और खुद को अपने आवास में बंद कर लिया। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। बाद में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी प्रोफेसर एनआईडी सिलचर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में पढ़ाता है। वहीं घटना के खुलासे के तुरंत बाद ही संस्थान ने आरोपी प्रोफेसर को तुरंत निलंबित कर दिया। साथ ही एक आंतरिक जांच समिति बनाकर घटना की जांच भी शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- Hathras: प्रोफेसर पर यौन शोषण का एक और मुकदमा दर्ज, एक और पीड़िता ने डाक से भेजा पत्र
विज्ञापन
आरोप है कि प्रोफेसर ने बीटेक की एक छात्रा से छेड़छाड़ की। पीड़ित छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी प्रोफेसर ने उसे अपने चैंबर में बुलाया था और उसके कम नंबर्स को लेकर सवाल करने शुरू कर दिए। इसके बाद आरोपी ने छात्रा को अपने पास बिठाया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोपी ने पीड़िता को गलत तरीके से छुआ और उसकी गर्दन भी पकड़ी। किसी तरह छात्रा वहां से खुद को बचाकर चैंबर से भाग गई। इसके बाद पीड़िता और संस्थान के कई अन्य छात्रों ने भी संस्थान में प्रोफेसर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं एनआईटी सिलचर के निदेशक दिलीप बैद्य ने इस मामले पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।
ये भी पढ़ें- Maharashtra: 'महिला सहकर्मी के बालों पर टिप्पणी करना या उस पर गाने गाना यौन उत्पीड़न नहीं'; कोर्ट की टिप्पणी
संबंधित वीडियो