फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nishikant Dubey targets Congress, raises questions meeting with Ilhan Say Who does Rahul meet with abroad

'राहुल किन लोगों से विदेश में मिलते हैं?': निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर निशाना, इल्हान से मुलाकात पर उठाए सवाल

Thu, 22 Oct 2026 01:02 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 22 Oct 2026 01:02 PM IST
सार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं और इल्हान उमर से मुलाकात को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वे विदेशों की यात्रा क्यों करते हैं, वहां किससे मिलते हैं? उन्होंंने नेविल रॉय सिंघम, एआई और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े लोगों के साथ राहुल गांधी के संपर्कों पर भी सवाल किए। 

विज्ञापन
Nishikant Dubey targets Congress, raises questions meeting with Ilhan Say Who does Rahul meet with abroad
निशिकांत दुबे, भाजपा सांसद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधा।  सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि भारत में विपक्ष के नेतृत्व में हो रहे विरोध प्रदर्शन देश को अस्थिर करने की साजिश का हिस्सा हैं। यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, दुबे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अमेरिकी सांसदों इल्हान उमर और रो खन्ना के साथ कथित संबंधों पर सवाल उठाया। विदेशी फंडिंग, क्रिप्टोकरेंसी और ऑनलाइन जुए को लेकर चिंता व्यक्त की।

विज्ञापन


निशिकांत दुबे ने क्या कहा? 
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने प्रेस वार्ता में कहा, 'पिछले 10-15 दिनों से ऐसा लग रहा था जैसे दिल्ली में कोई नियम-कानून ही नहीं है। नेता प्रतिपक्ष लंच या डिनर के लिए बाहर जाते हैं। फिर कहीं जाकर धरने पर बैठ जाते हैं। देखा गया कि ऐसे लोग, जिनमें से कुछ ने शायद अपनी पूरी जिंदगी में कभी तिरंगा न फहराया हो। हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर इन जगहों पर पहुंच रहे थे। जिस तरह से तिरंगे का इस्तेमाल किया गया, उससे साफ पता चलता है कि उन्हें इसके सम्मान या गरिमा की कोई परवाह नहीं है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



राहुल गांधी-इल्हान उमर की मुलाकात पर क्या बोले? 
भाजपा सांसद ने आगे कहा कि पिछले 10 वर्षों में, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 270 बार विदेश यात्रा पर गए हैं। अब, लोगों और युवाओं को भड़काने के बाद, राहुल गांधी वियतनाम चले गए हैं। वे वियतनाम और विदेशों की यात्रा क्यों करते हैं, और वहां किससे मिलते हैं? अमेरिका में वे अक्सर इल्हान उमर और रो खन्ना से मिलते थे। इल्हान उमर एक जन-प्रतिनिधि हैं, जो पाकिस्तान गई थीं और उन्होंने कहा था कि कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा है। अब, ट्रंप प्रशासन इल्हान उमर के परिवार के ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। राहुल गांधी से मेरा सवाल है: किसके कहने पर वे इल्हान उमर से मिले थे?

'पिछले पांच वर्षों में राहुल गांधी किससे मिले'
उन्होंने आगे कहा, 'मेरा सीधा आरोप है कि जब भी राहुल गांधी विदेश जाते हैं, तो वे नेविल रॉय सिंघम, इल्हान उमर, रो खन्ना और सोरोस फाउंडेशन के सिंडिकेट के साथ जुड़ते हैं। अमेरिकी कांग्रेस की इन रिपोर्टों के आधार पर ऐसा लगता है कि उन्हें क्रिप्टोकरेंसी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑनलाइन जुआ लॉबी ने 'खरीद' लिया है। उनके इशारे पर और उनके उकसावे से वे और कई विपक्षी दल युवाओं को सत्ता परिवर्तन के लिए लामबंद करते हैं। वे भारत को एक बार फिर से टुकड़ों में बांटना चाहते हैं। ठीक वैसे ही जैसे नेहरू के समय में विभाजन हुआ था। उनका मकसद देश को बांटना और नेपाल, श्रीलंका या पाकिस्तान जैसे बुरे हालात पैदा करना है।


कांग्रेस से क्या पूछा? 
वे आगे कहते हैं, 'लेकिन उनका यह मकसद कभी कामयाब नहीं होगा, क्योंकि अब दुनिया जाग चुकी है। इन रिपोर्टों से पता चलता है कि इन देशद्रोहियों के साथ उनके निजी संबंध हैं। पिछले पांच वर्षों में राहुल गांधी इन क्षेत्रों के किन लोगों से मिले हैं? इनमें से कौन से लोग उनकी 'भारत जोड़ो यात्रा' या ऐसी ही अन्य यात्राओं में शामिल हुए हैं? इसके अलावा, जब भी वे विदेश जाते हैं, तो वहां वे किन लोगों से मिलते हैं, और देश को अस्थिर करने के लिए वे किस तरह की योजनाएं बनाते हैं?'

उन्होंने आगे कहा, 'लोकसभा में विपक्ष के नेता ऐसे व्यक्ति हैं, जिनका किसी भी संस्था या संविधान में कोई भरोसा नहीं है। लेकिन भाजपा हमेशा सभी संस्थाओं का सम्मान करती है। इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर एक केस चल रहा है कि राहुल गांधी का असली नाम 'राउल विंची' है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed