{"_id":"649852827ef9b3cc3806b785","slug":"nirmala-sitharaman-said-six-muslim-majority-nations-were-bombed-during-obama-regime-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला: वित्त मंत्री ने साधा ओबामा पर निशाना, बोलीं- उनके शासनकाल में छह मुस्लिम राष्ट्रों पर हुई बमबारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हमला: वित्त मंत्री ने साधा ओबामा पर निशाना, बोलीं- उनके शासनकाल में छह मुस्लिम राष्ट्रों पर हुई बमबारी
Sun, 25 Jun 2023 08:15 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 25 Jun 2023 08:15 PM IST
सार
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को निशाना साधा और कहा कि ओबामा के शासनकाल के दौरान अमेरिका ने छह मुस्लिम बहुल राष्ट्रों पर बमबारी की थी।
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में अल्पसंख्यकों की हालात पर बयान देने वाले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बराक ओबामा के शासनकाल के दौरान अमेरिका ने छह मुस्लिम बहुल राष्ट्रों पर बमबारी की थी। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल चुनावी हार के बाद बिना किसी डेटा के गैर मुद्दों को उठाते हैं।
विज्ञापन
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि पीएम ने अमेरिका में साफ कहा कि उनकी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' सिद्धांत पर काम करती है और किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव नहीं करती है। लेकिन लोग बिना किसी तथ्य के बहस करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी को दिए गए 13 पुरस्कारों में से छह उन देशों द्वारा दिए गए हैं जहां मुस्लिम बहुसंख्यक हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था के बारे में राज्य स्तर पर कुछ मुद्दे उठाए जा रहे हैं। बिना किसी बुनियादी डेटा के आरोप लगा रहे हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे लगता है कि वे चुनावी तौर पर भाजपा या पीएम मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते।
विज्ञापन
क्या कहा था ओबामा ने
सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में बराक ओबामा ने कहा कि अगर मैं प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करता, जिन्हें मैं अच्छी तरह जानता हूं, तो मैं उनसे कहता कि अगर वह भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा नहीं करेंगे, तो ऐसी आशंका है कि किसी पॉइंट पर आकर भारत टूट सकता है।
ओबामा ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन को पीएम मोदी से मुलाकात में भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर बात करनी चाहिए। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अपने सहयोगियों के साथ मानव अधिकारों की बात करना थोड़ा मुश्किल होता है। आगे उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि जब आंतरिक संघर्ष बढ़ेगा तो यह ना भारत के मुसलमानों के हित में होगा और ना भारत के हिंदुओं के हित में। मुझे लगता है कि इन चीजों के बारे में पूरी ईमानदारी से बात की जानी चाहिए।