{"_id":"5a9d62f64f1c1b82408b55a3","slug":"nirmala-sitharaman-said-china-making-helipad-in-doklam-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दोकलम इलाके में हेलीपैड और चौकियां बना रहा चीन'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'दोकलम इलाके में हेलीपैड और चौकियां बना रहा चीन'
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Mar 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
भारत और चीन के सैनिक दोकलम क्षेत्र में आमने-सामने की स्थिति से खुद को दूर कर दूसरी जगहों पर तैनात हो चुके हैं। वहीं चीन इस क्षेत्र में अपने सैनिकों के लिए हेलीपैड, पोस्ट और खाई बना रहा है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ने बताया, 2017 के गतिरोध के बाद यह क्षेत्र मुक्त हुआ है। दोनों पक्षों के सैनिक आमने-सामने की स्थिति से दूर हट गए हैं। दोनों देशों के सैनिकों की संख्या भी इस क्षेत्र में कम हुई है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ने यह भी कहा, सर्दी के मौसम में अपने सैनिकों को यहां बनाए रखने के लिए चीन निर्माण कार्य जारी रखे हुए है। इसमें पोस्ट, खाई और हेलीपैड का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री उस सवाल का जवाब दे रही थीं, जिसमें कहा गया था कि सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि चीन ने दोकलम में सात हेलीपैड बनाए हैं और टैंक व मिसाइलें भी तैनात की हैं।
पिछले हफ्ते रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने कहा था कि चीन सीमा पर स्थिति संवेदनशील है और यह भड़क सकती है। रक्षा मंत्री ने कहा, भारत इन मुद्दों को राजनयिक और सीमा पर होने वाली फ्लैग मीटिंग के माध्यम से लगातार चीन के सामने उठा रहा है।