फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirbhaya Fund Financial help to Sexual harassment victims Rs 74 crore released

निर्भया फंड: दुष्कर्म पीड़िताओं को मिलेगी आर्थिक मदद, 74 करोड़ रुपये जारी

Fri, 28 May 2021 04:18 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 28 May 2021 04:18 AM IST
सार

  • एनआरआई महिलाओं के लिए विदेश में खुलेंगे 10 वन स्टॉप सेंटर

विज्ञापन
Nirbhaya Fund Financial help to Sexual harassment victims Rs 74 crore released
वन स्टॉप सेंटर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दुष्कर्म की शिकार आर्थिक रूप से कमजोर व अकेले रहने वाली पीड़िताओं को आर्थिक मदद देगा। इसके लिए देश भर में काम कर रहे 701 वन स्टॉप सेंटरों को 74 करोड़ रुपये निर्भया फंड से जारी किए गए है। इस पैसे को भोजन, आर्थिक और कानूनी सहायता के लिए खर्च किया जा सकेगा। देश में इस साल के अंत तक मंत्रालय की योजना इन केंद्रों को 701 से बढ़ाकर एक हजार से अधिक करने की है।

विज्ञापन


विभाग के सचिव राम मोहन मिश्रा ने बताया कि विदेश में वन स्टॉप सेंटर खोलने का प्रस्ताव मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को दिया था, लिहाजा अब देश ही नहीं बल्कि विदेश में एनआरआई महिलाओं को भी हिंसा और उत्पीड़न की स्थिति में सहायता देने के लिए 9 देशों में 10 वन स्टॉप सेंटर खोले जाएंगे। जहां निजी और सार्वजनिक स्थानों पर हिंसा की शिकार महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
विज्ञापन


इन महिलाओं को एक ही छत के नीचे आपातकालीन, चिकित्सा, कानूनी सहायता, काउंसिलिंग और प्राथमिकी दर्ज कराने में मदद के साथ थोड़े समय के लिए आश्रय भी दिया जाएगा। इसके अलावा पीड़िता को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मुफ्त अदालती कार्यवाही और पुलिस की सहायता भी मिलेगी। अभी आस्ट्रेलिया, बहरीन, कनाडा, कुवैत, ओमान, कतर, सिंगापुर, सऊदी अरब और यूएई में केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसमें सऊदी अरब में दो केंद्र बनाए जाएंगे। एक जद्दा और एक रियाद में होगा। इसके लिए विदेश मंत्रालय से अनुमति मिल चुकी है। सभी केंद्र भारतीय राजनयिक मिशन में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed