फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirav Modi lawyer said like 2G scam and bofors this matter will also collapse

Punjab National Bank: 23 फरवरी को SC में होगी सुनवाई, नीरव के वकील का दावा- कुछ साबित नहीं होगा

Tue, 20 Feb 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Feb 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
Nirav Modi lawyer said like 2G scam and bofors this matter will also collapse
Nirav Modi, PNB Scam

पंजाब नेशनल बैंक को अरबों रुपये का चूना लगाने वाले हीरा कारोबारी नीरव मोदी  देश छोड़कर भाग गए हैं और इससे राजनीतिक दलों को राजनीति करने का एक बड़ा अवसर भी मिल गया है। कई पार्टियां एक-दूसरे के ऊपर इस घोटाले का दोष मढ़ रही हैं।

विज्ञापन

 

इसी बीच नीरव के वकील विजय अग्रवाल ने केस हाथ में लेने के बाद कहा है कि जांच एजेंसियां अदालत में कुछ भी साबित नहीं कर पाएंगी।

विज्ञापन


अग्रवाल ने कहा कि 2जी घोटाले और बोफोर्स मामले की तरह यह केस भी बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी मीडिया में शोर मचा रही हैं लेकिन वह इन आरोपों को कोर्ट में साबित नहीं कर पाएंगी। वकील के बयान से पहले नीरव ने भी सीनाजोरी दिखाते हुए 15 फरवरी को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने लिखा है कि अतिउत्साह में इस मामले को सार्वजनिक कर पीएनबी ने बकाया वसूली के सारे रास्ते बंद कर लिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरव का कहना है कि उसकी कंपनियों पर 5000 करोड़ से भी कम की राशि बकाया है। जनवरी के पहले हफ्ते में परिवार के साथ देश से फरार हो चुके मोदी ने लिखा कि मीडिया में उसके बकाये के बढ़ा चढ़ाकर कर पेश करने का परिणाम तलाशी और जब्ती की कार्रवाई के रूप में सामने आई है। इससे फायरस्टार इंटरनेशनल और फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल की साख पर गहरा असर पड़ा।

 

वहीं वकील विनीत धांडा द्वारा पंजाब नेशनल बैंक में हुई धांधली की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के नेतृत्व में एक पीठ 23 फरवरी को इसकी सुनवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed