{"_id":"5a91567a4f1c1ba3378b5d18","slug":"nirav-modi-and-pnb-fraud-cbi-quetions-pnb-chairman-md-and-executive-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"PNB स्कैम: बैंक के एमडी, चेयरमैन और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर से CBI ने की पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PNB स्कैम: बैंक के एमडी, चेयरमैन और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर से CBI ने की पूछताछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 24 Feb 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब नेशनल बैंक फ्रॉड मामले में पीएनबी के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) सुनील मेहता से पूछताछ की है। न्यूज एजेंसी एनआई के मुताबिक, जांच एजेंसी ने पीएनबी के चेयरमैन, एमडी और एग्जिक्युटिव डायरेक्टर से मुंबई में पूछताछ की।
हालांकि इस दौरान जांच एजेंसी ने तीनों से क्या पूछताछ की है यह फिलहाल साफ नहीं हुआ है। बता दें कि 1,400 करोड़ रुपये के इस घोटाले में बैंक की तरफ से लेटर ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एलओयू) लगातार जारी होते रहे जिसकी वजह से इतना बड़ा घोटाला हुआ। इस दौरान बैंक के शीर्ष अधिकारियों को इसकी जानकारी थी या नहीं इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी ने स्वीकार किया था कि उन्हें LoU जारी करने और राशि के बदले रिश्वत दी जाती थी। शेट्टी ने बताया कि एलओयू के अमाउंट के आधार पर प्रतिशत फिक्स था।
गौरतलब है कि कारोबारी नीरव मोदी पर करीब 114 अरब रुपये के घोटाले का आरोप लगा है और वह देश छोड़कर भाग चुका है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इन रुपयों का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया गया होगा।
कांग्रेस का निशाना
वहीं मामले में कांग्रेस ने कहा है कि 'मोदी सरकार की नाक के नीचे आखिर कैसे नीरव और मेहुल चोसकी पूरे बैंकिंग सिस्टम को धोखा दे सकते हैं।'
सैलरी दे पाना मुश्किल
मामले में दूसरे मुख्य आरोपी गीतांजलि समूह के मालिक मेहुल चोकसी ने अपनी कंपनियों के स्टाफ को ई-मेल में कहा है कि अब उसके लिए कर्मचारियों का वेतन दे पाना बहुत मुश्किल है। उसने कहा है कि उसके और उसकी कंपनियों के खिलाफ खौफ और अन्याय का माहौल बना दिया गया है। कर्मचारियों को ई-मेल में चोकसी ने कहा है कि मेरे खिलाफ हाल में पीएनबी से धोखाधड़ी के झूठे आरोपों के चलते स्थिति बहुत गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
CBI is examining Punjab National Bank's Chairman and Managing Director & Executive Director: Sources #GitanjaliGroup #NiravModi
— ANI (@ANI) February 24, 2018विज्ञापन