फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirav modi and PNB fraud: CBI quetions Pnb Chairman MD and Executive Director

PNB स्कैम: बैंक के एमडी, चेयरमैन और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर से CBI ने की पूछताछ

Sat, 24 Feb 2018 06:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 24 Feb 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
Nirav modi and PNB fraud: CBI quetions Pnb Chairman MD and Executive Director
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब नेशनल बैंक फ्रॉड मामले में पीएनबी के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) सुनील मेहता से पूछताछ की है। न्यूज एजेंसी एनआई के मुताबिक, जांच एजेंसी ने पीएनबी के चेयरमैन, एमडी और एग्जिक्युटिव डायरेक्टर से मुंबई में पूछताछ की।
विज्ञापन

 



हालांकि इस दौरान जांच एजेंसी ने तीनों से क्या पूछताछ की है यह फिलहाल साफ नहीं हुआ है। बता दें कि 1,400 करोड़ रुपये के इस घोटाले में बैंक की तरफ से लेटर ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एलओयू) लगातार जारी होते रहे जिसकी वजह से इतना बड़ा घोटाला हुआ। इस दौरान बैंक के शीर्ष अधिकारियों को इसकी जानकारी थी या नहीं इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी ने स्वीकार किया था कि उन्हें LoU जारी करने और राशि के बदले रिश्वत दी जाती थी। शेट्टी ने बताया कि एलओयू के अमाउंट के आधार पर प्रतिशत फिक्स था। 


गौरतलब है कि कारोबारी नीरव मोदी पर करीब 114 अरब रुपये के घोटाले का आरोप लगा है और वह देश छोड़कर भाग चुका है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इन रुपयों का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया गया होगा। 

कांग्रेस का निशाना
वहीं मामले में कांग्रेस ने कहा है कि 'मोदी सरकार की नाक के नीचे आखिर कैसे नीरव और मेहुल चोसकी पूरे बैंकिंग सिस्टम को धोखा दे सकते हैं।'

सैलरी दे पाना मुश्किल
मामले में दूसरे मुख्य आरोपी गीतांजलि समूह के मालिक मेहुल चोकसी ने अपनी कंपनियों के स्टाफ को ई-मेल में कहा है कि अब उसके लिए कर्मचारियों का वेतन दे पाना बहुत मुश्किल है। उसने कहा है कि उसके और उसकी कंपनियों के खिलाफ खौफ और अन्याय का माहौल बना दिया गया है। कर्मचारियों को ई-मेल में चोकसी ने कहा है कि मेरे खिलाफ हाल में पीएनबी से धोखाधड़ी के झूठे आरोपों के चलते स्थिति बहुत गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed