{"_id":"650ad7b94f6c8c1d9308ba65","slug":"nipah-virus-cases-in-kerala-state-health-minister-veena-george-information-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: निपाह वायरस के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने दी राहत की खबर, कहा- चार दिनों में एक भी केस नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: निपाह वायरस के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने दी राहत की खबर, कहा- चार दिनों में एक भी केस नहीं
Wed, 20 Sep 2023 05:06 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 20 Sep 2023 05:06 PM IST
सार
केरल की रक्षा मंत्री वीना जॉर्ज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अबतक अब तक परीक्षण किए गए 323 नमूनों में से 317 नमूनों का परीक्षण नेगेटिव और 6 नमूनों का परीक्षण पॉजिटिव रहा है।
विज्ञापन
निपाह वायरस
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में बढ़ते निपाह वायरस के प्रकोप के बीच राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक बड़ी जानकारी दी है जो राज्य के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले चार दिनों में एक भी निपाह का मामला सामने नहीं आया है।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'अबतक अब तक परीक्षण किए गए 323 नमूनों में से 317 नमूनों का परीक्षण नेगेटिव और 6 नमूनों का परीक्षण पॉजिटिव रहा है। 11 लोग आइसोलेशन में हैं।' स्वास्थ्य मंत्री से पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने भी जानकारी देते हुए बताया कि कोझिकोड जिले में सामने आया निपाह का प्रकोप अब नियंत्रण में है। उन्होंने ये भी कहा कि खतरा अभी तक पूरी तरह से टला नहीं है।
पिछले कुछ दिनों में निपाह वायरस का संक्रमण तेजी से केरल में फैल रहा था। इस वायरस से कोझिकोड जिला अधिक प्रभावित हुआ है। खतरे को ध्यान में रखते हुए यहां के सभी शैक्षणिक संस्थानों को फिलहाल 24 सितंबर तक बंद रखा गया है। केरल में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पड़ोसी राज्य भी अलर्ट पर हैं। पड़ोसी राज्य में निपाह के प्रकोप के बाद कर्नाटक सरकार ने दिशानिर्देश जारी करके केरल के प्रभावित क्षेत्रों की अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।