फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nidhi Tripathi from Delhi was re-elected ABVP's national general secretary, CN Patel was elected president

दिल्ली की निधि त्रिपाठी को दोबारा एबीवीपी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया, सीएन पटेल को अध्यक्ष चुना गया

Tue, 15 Dec 2020 03:51 PM IST
दीप्ति मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 15 Dec 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
Nidhi Tripathi from Delhi was re-elected ABVP's national general secretary, CN Patel was elected president
एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

गुजरात के मेहसाणा निवासी डॉ. छगनभाई नानजीभाई पटेल (सीएन पटेल) को वर्ष 2020-20221 के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। वहीं दिल्ली की निधि त्रिपाठी को दोबारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। एबीवीपी के मुंबई स्थित केंद्रीय कार्यालय ने मंगलवार को यह घोषणा की है। 

विज्ञापन


 मुंबई स्थित एबीवीपी के केंद्रीय कार्यालय से चुनाव अधिकारी डॉ. उमा श्रीवास्तव ने बयान जारी कर बताया कि एबीवीपी के अध्यक्ष पद पर डॉ. पटेल और महामंत्री पद पर निधि त्रिपाठी को एक साल के लिए निर्विरोध चुना गया है। एबीवीपी के दोनो शीर्ष पदाधिकारी 25-26 दिसंबर को नागपुर में आयोजित 66वें राष्ट्रीय अधिवेशन में पदभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन


सीएन पटेल मूलतः गुजरात के महेसाणा जिले से हैं और फार्मेसी में पीएचडी की हुई है। वर्तमान में सार्वजनिक फार्मेसी कालेज में प्रोफेसर एवं प्राचार्य तथा गुजरात तकनीकी विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय के अधिष्ठाता एवं विश्वविद्यालय निदेशक बोर्ड के सदस्य हैं। सीएन पटेल ने 23 से अधिक विद्यार्थियों को फार्मेसी संबंधित विभिन्न शोध विषयों पर मार्गदर्शन किया है। इसके अलावा फार्मेसी काउंसिल ऑफ भारत के सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निधि त्रिपाठी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से हैं, लेकिन दिल्ली में रहती हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से एमए, एमफिल की पढ़ाई पूरी की है। फिलहाल, पीएचडी में अध्ययनरत है। निधि साल 2013 में एबीवीपी से जुड़ीं और साल 2017 में जेएनयू में छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। साल 2016 में जेएनयू में भारत विरोधी नारों के खिलाफ छात्र आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी।


बता दें कि निधि त्रिपाठी को पहली बार 2019 में संगठन का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया था। निधि इससे पहले संगठन में राष्ट्रीय मंत्री थीं। वो 2017 में जेएनयू छात्रसंघ का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed