फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA releases video of suspect linked to the Bengaluru's Rameshwaram Cafe blast case

कर्नाटक: रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में सामने आया नया वीडियो, NIA ने कहा- किसी के पास हो जानकारी तो बताएं

Fri, 08 Mar 2024 06:17 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 06:17 PM IST
सार

कर्नाटक के बंगलूरू स्थित रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में एनआईए ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो जारी किया गया है। जिसमें संदिग्ध हमलावर दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
NIA releases video of suspect linked to the Bengaluru's Rameshwaram Cafe blast case
एनआईए ने जारी किया नया वीडियो - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के बंगलूरू स्थित रामेश्वरम कैफे में एक मार्च को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब अचानक दोपहर एक बजे कैफे के भीतर जोरदार धमाका हुआ। इस घटना में कई लोग घायल हो गए थे। इस बीच, पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए इसे आईईडी ब्लास्ट बताया था। घटना में जांच कर रही एनआईए ने संदिग्ध से जुड़ा एक वीडियो जारी किया है। सोशल  मीडिया पर जारी वीडियो में एनआईए ने नागरिकों से व्यक्ति की पहचान के लिए मदद मांगी है।
विज्ञापन

 

एनआईए ने जारी किया संदिग्ध का वीडियो
सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए एनआईए ने कुछ नंबर जारी किए हैं। यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी मिले तो वह एनआईए को ईमेल भी कर सकता है। 



हमलावर की धरपकड़ के लिए नकद इनाम की घोषणा
गौरतलब है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मुख्य आरोपी की धरपकड़ के लिए नकद इनाम की घोषणा की है। बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में फरार आरोपी की पहचान बताने वाले को 10 लाख रुपये देने का एलान किया है। इस बीच, कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार को कहा कि घटना से संबंधित कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस घटना को सुलझाने के करीब पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को पिछले दो दिनों में कुछ अहम सुराग मिले है। परमेश्वर ने कहा कि हमारे अधिकारी मामले को सुलझाने के करीब पहुंच रहे हैं। हालांकि मामले के संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed