कर्नाटक: रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में सामने आया नया वीडियो, NIA ने कहा- किसी के पास हो जानकारी तो बताएं
कर्नाटक के बंगलूरू स्थित रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में एनआईए ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो जारी किया गया है। जिसमें संदिग्ध हमलावर दिखाई दे रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | NIA releases a video of the suspect linked to the Bengaluru's Rameshwaram Cafe blast case, seeks citizens' help in ascertaining his identity
विज्ञापन
The agency asks citizens with relevant information to call them on their numbers - 08029510900, 8904241100 or email to… pic.twitter.com/icKkVLYqp7विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 8, 2024
एनआईए ने जारी किया संदिग्ध का वीडियो
सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए एनआईए ने कुछ नंबर जारी किए हैं। यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी मिले तो वह एनआईए को ईमेल भी कर सकता है।
#WATCH | NIA releases a video of the suspect linked to the Bengaluru's Rameshwaram Cafe blast case, seeks citizens' help in ascertaining his identity
— ANI (@ANI) March 8, 2024
(Video source: NIA) pic.twitter.com/QVVJfy23ZN
हमलावर की धरपकड़ के लिए नकद इनाम की घोषणा
गौरतलब है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मुख्य आरोपी की धरपकड़ के लिए नकद इनाम की घोषणा की है। बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में फरार आरोपी की पहचान बताने वाले को 10 लाख रुपये देने का एलान किया है। इस बीच, कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार को कहा कि घटना से संबंधित कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस घटना को सुलझाने के करीब पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को पिछले दो दिनों में कुछ अहम सुराग मिले है। परमेश्वर ने कहा कि हमारे अधिकारी मामले को सुलझाने के करीब पहुंच रहे हैं। हालांकि मामले के संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।