{"_id":"63b0d8dd7f07b2594c6a6c4a","slug":"nia-registers-73-terror-cases-in-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA: अब तक के सर्वाधिक 73 आतंकी मामले दर्ज, गोल्डी के प्रत्यर्पण का बना रहे दबाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NIA: अब तक के सर्वाधिक 73 आतंकी मामले दर्ज, गोल्डी के प्रत्यर्पण का बना रहे दबाव
Sun, 01 Jan 2023 06:20 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 01 Jan 2023 06:20 AM IST
सार
एनआईए ने 2022 में 73 मामले दर्ज किए, 2021 में 61 मामले दर्ज किए गए थे। 2021 की तुलना में 2022 में 19.67% ज्यादा मामले दर्ज किए ।
विज्ञापन
NIA
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने वर्ष 2022 में 73 आतंकी मामले दर्ज किए जो अब तक के सर्वाधिक हैं। अधिकारियों ने शनिवार को कहा, एजेंसी देश को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से काम कर रहे आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार काम कर रही है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के प्रत्यर्पण के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
ऐसी रिपोर्ट हैं कि बराड़ को अमेरिका में हाल ही में हिरासत में लिया गया, लेकिन एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि यह अपुष्ट रिपोर्ट थी। बरार के खिलाफ इंटरपोल का गिरफ्तारी वारंट जारी है। उसे भारत लाए जाने की कोशिश जारी है। एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा, एनआईए ने 2022 में 73 मामले दर्ज किए, 2021 में 61 मामले दर्ज किए गए थे। 2021 की तुलना में 2022 में 19.67% ज्यादा मामले दर्ज किए ।
विज्ञापन
2019 व 20 में दर्ज किए गए औसतन 60 मामले
2019 और 2020 में औसतन करीब 60 मामले दर्ज किए गए थे। 2022 में दर्ज मामलों में 35 मामले जम्मू-कश्मीर, असम, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में ‘जिहादी’ आतंक के हैं, जबकि 10 मामले वामपंथी नक्सलवाद, पांच मामले पूर्वोत्तर में उग्रवाद, सात मामले पीएफआई, तीन मामले गैंगस्टर-आतंक-ड्रग तस्कर साठगांठ, एक मामला आतंकी फंडिंग और दो मामले नकली भारतीय मुद्रा (नोट) के हैं।
विज्ञापन
368 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
इस साल एजेंसी ने 368 लोगों के खिलाफ 59 आरोपपत्र दाखिल किए। साथ ही एजेंसी ने 19 भगोड़ों समेत 456 आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रवक्ता के मुताबिक, एजेंसी ने दो अभियुक्तों को निर्वासन पर और एक को विदेशी धरती से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया। देशभर में विभिन्न अदालतों ने 2022 में 38 मामलों में फैसला सुनाया और इनमें से सभी में दोष सिद्धि हुई। 109 लोगों को सश्रम कारावास और जुर्माना तथा छह को उम्रकैद की सजा हुई।