फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA Raids Tamil Nadu and arrested one more accused in 2009 Ramalingam murder case With PFI Link

NIA: तमिलनाडु रामलिंगम हत्याकांड में PFI से जुड़ा एक और आरोपी गिरफ्तार, छापेमारी के बाद एनआईए की बड़ी कार्रवाई

Thu, 21 Aug 2025 10:03 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 21 Aug 2025 10:03 AM IST
सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को तमिलनाडु में 9 स्थानों पर तलाशी ली। इस दौरान जांच एजेंसी ने 2019 के तमिलनाडु रामलिंगम हत्या मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। वह प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) आतंकी संगठन से जुड़ा है।

विज्ञापन
NIA Raids Tamil Nadu and arrested one more accused in 2009 Ramalingam murder case With PFI Link
एनआईए - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) आतंकी संगठन से जुड़े 2019 के रामलिंगम हत्याकांड के सिलसिले में तमिलनाडु में नौ जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि एनआईए की टीमों ने बुधवार सुबह राज्य के दो जिलों में इन नौ जगहों पर छापेमारी की, ताकि रामलिंगम की नृशंस हत्या से जुड़े मामले में फरार घोषित अपराधियों का पता लगाया जा सके। इस हत्याकांड का उद्देश्य लोगों में भय और सांप्रदायिक नफरत फैलाना था।

विज्ञापन


बयान में कहा गया कि छापेमारी के दौरान एनआईए ने कोडईकनाल स्थित अंबुर बिरयानी होटल्स के मालिक इम्थातुल्लाह को 2021 से अपने होटल आउटलेट्स में फरार अपराधियों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया। पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) पार्टी के कार्यकर्ता रामलिंगम की 5 फरवरी, 2019 को तंजावुर के पाकु विनायकम थोप्पू में कथित तौर पर पीएफआई के सदस्यों और पदाधिकारियों की ओर से हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने बयान में कहा कि डिंडुगल और तेनकासी जिलों में की गई तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण आदि भी जब्त किए गए। इमथातुल्लाह की ओर से कथित रूप से शरण दिए गए तीन घोषित अपराधियों में से दो (जिनकी पहचान अब्दुल मजीद और शाहुल हमीद के रूप में हुई है) को एनआईए ने इस साल 25 जनवरी को गिरफ्तार किया था, जबकि तीसरा घोषित अपराधी मोहम्मद अली जिन्ना अभी भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए ने मार्च 2019 में तमिलनाडु पुलिस से जांच का जिम्मा संभाला था। उसने अगस्त 2019 में चेन्नई की एक अदालत में 18 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। इनमें से छह भगोड़े थे। 2021 में एनआईए ने छह भगोड़ों में से एक को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान रहमान सादिक के रूप में हुई। नवंबर 2024 में एजेंसी ने डिंडीगुल जिले के कोडाईकनाल के पूमबाराई इलाके में अब्दुल मजीद और शाहुल का पता लगाया और एक कथित शरणदाता मोहम्मद अली जिन्ना को गिरफ्तार किया, जिसे मामले में 19वें आरोपी के रूप में नामित किया गया था।


अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में एक नामों वाले दो आरोपी मोहम्मद अली जिन्ना शामिल हैं। उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरा फरार है। बयान के अनुसार, एनआईए ने अन्य मोहम्मद अली जिन्ना और दो अन्य फरार घोषित अपराधियों बुरहानुद्दीन और नफील हसन के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 5-5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। ये सभी तंजावुर जिले के हैं और पूर्व में पीएफआई के पदाधिकारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed