{"_id":"6573d3ad5a6706426d02df28","slug":"nia-raids-across-several-places-in-maharashtra-karnataka-and-across-nation-isis-terror-related-activity-news-a-2023-12-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NIA: महाराष्ट्र-कर्नाटक में 40 से ज्यादा जगहों पर एनआईए के छापे, ISIS साजिश मामले में कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NIA: महाराष्ट्र-कर्नाटक में 40 से ज्यादा जगहों पर एनआईए के छापे, ISIS साजिश मामले में कार्रवाई
Sat, 09 Dec 2023 03:47 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 09 Dec 2023 03:47 PM IST
सार
एनआईए ने जिन 44 जगहों पर छापे मारे हैं, उनमें कर्नाटक में एक, पुणे में दो, ठाणे के ग्रामीण संभाग में 31, ठाणे शहर में नौ और भायंदर में एक ठिकाना शामिल है।
विज्ञापन
एनआईए की टीम ने मारा छापा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार सुबह देशभर में 40 से भी ज्यादा जगहों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि एजेंसी ने महाराष्ट्र में ठाणे, पुणे से लेकर मीरा भायंदर तक में कई ठिकानों पर रेड की। वहीं, कर्नाटक में भी एजेंसी ने कई जगहों पर सुबह-सुबह छापे मारे। अब तक इन मामलों में महाराष्ट्र के पुणे से 15 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
एनआईए ने जिन 44 जगहों पर छापे मारे हैं, उनमें कर्नाटक में एक, पुणे में दो, ठाणे के ग्रामीण संभाग में 31, ठाणे शहर में नौ और भायंदर में एक ठिकाना शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकरोधी एजेंसी ने दोनों राज्यों में पुलिस के सहयोग से छापेमारी जारी रखी है।
विज्ञापन
क्या है मामला?
एनआईए ने जिस केस में छापेमारी की है, वह आईएसआईएस की विचारधारा फैलाने से जुड़ी है। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही एजेंसी ने एक आरोपी और उसके कुछ साथियों को गिरफ्तार किया था, जिस पर इस्लामिक संगठन की कट्टर विचारधारा फैलाने और भारत में आतंकी संगठन बनाने का आरोप था। इस संगठन ने भारत में इस्लामिक शासन के मकसद के साथ कई युवाओं की भर्ती की थी।
विज्ञापन
तमिलनाडु: राजभवन पेट्रोल बम केस में भी एनआईए सक्रिय
एनआईए की एक टीम शनिवार को तमिलनाडु के चेन्नई पहुंची। गौरतलब है कि राजभवन के करीब पेट्रोल बम फेंके जाने के मामले में एनआईए की जांच जारी है।