फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA opposes bail plea of Yusuf Khan, accused in Umesh Kolhe murder case

NIA: उमेश कोल्हे की हत्या मामले में आरोपी युसुफ खान ने मांगी जमानत, एनआईए ने किया ये दावा

Wed, 15 Mar 2023 10:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 15 Mar 2023 10:00 PM IST
सार

जांच एजेंसी ने जमानत याचिका पर लिखित जवाब में विशेष एनआईए अदालत को जानकारी दी कि आरोपी युसुफ खान ने ही निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले कोल्हे के संदेश का स्क्रीनशॉट लिया था और दूसरों को उसे निशाना बनाने के लिए उकसाया था।
 

विज्ञापन
NIA opposes bail plea of Yusuf Khan, accused in Umesh Kolhe murder case
एनआईए - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के अमरावती में हुई फार्मासिस्ट उमेश कोल्हे हत्याकांड में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दावा किया है कि आरोपी पशु चिकित्सक युसुफ खान ने ही इसकी शुरुआत की थी। मामले में आरोपी यूनूस खान की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए एनआईए ने बुधवार को कहा कि वह उमेश कोल्हे की हत्या के लिए  मुख्य उकसाने वाला था। फिलहाल, अदालत ने  उसकी जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 24 मार्च की तारीख तय की है।

विज्ञापन


जांच एजेंसी ने जमानत याचिका पर लिखित जवाब में विशेष एनआईए अदालत को जानकारी दी कि आरोपी युसुफ खान ने ही निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले कोल्हे के संदेश का स्क्रीनशॉट लिया था और दूसरों को उसे निशाना बनाने के लिए उकसाया था।
विज्ञापन


आरोपी ने दाखिल की जमानत याचिका
हत्या से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के अलावा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किए गए यूनूस खान ने अधिवक्ता शहजाद नकवी के माध्यम से दायर अपनी जमानत अर्जी में कहा कि वह 'तब्लीगी जमात' सदस्य नहीं था। साथ ही इसमें यह भी कहा कि उसके खिलाफ रत्ती भर भी सबूत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एनआईए ने अपने जवाब में जमानत का विरोध करते हुए कहा कि वह साजिश और अपराध करने में सीधे तौर पर शामिल था। एनआईए ने कहा कि आवेदक इस पूरे मामले का मुख्य प्रेरक और आरंभकर्ता है। वह 'ब्लैक फ्रीडम' व्हाट्सएप ग्रुप का एकमात्र मुस्लिम सदस्य है, जिसमें मृतक उमेश कोल्हे ने नूपुर शर्मा का समर्थन करते हुए पोस्ट साझा किया था। यूनूस खान, जो इस संदेश से नाराज था, उसने इसका स्क्रीनशॉट लेकर 'कलीम इब्राहिम' व्हाट्सएप ग्रुप पर भेज दिया। मामले के सह-आरोपी इरफान खान इस 'कलीम इब्राहिम' के एडमिन और सक्रिय सदस्य थे।  

एनआईए ने किया दावा
एजेंसी ने दावा किया कि यूसुफ खान ने इसे कई अन्य व्यक्तियों को भी भेजा और एक अन्य सह-आरोपी आतिब राशिद से भी संपर्क किया। इतना ही नहीं उसे उमेश कोल्हे से बदला लेने के लिए उकसाया। उसके उकसाने के कारण एक सप्ताह के भीतर पीड़ित की हत्या हो गई।

एनआईए ने यह भी बताया कि आरोपी ने अदालत को गुमराह करने के लिए  खुद को सुन्नी मुस्लिम बताया था, जो बरेलवी संप्रदाय का अनुसरण करता है और तब्लीगी जमात की विचारधारा इसके विपरीत है। 

इन आरोपियों के खिलाफ दाखिल हुई चार्जशीट
मिली जानकारी के मुताबिक, एनआईए ने जिन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की है, उनमें मुबाशिर अहमद, शाहरुख खान, अब्दुल तौसीफ शेख, मोहम्मद शोएब, आतिब राशिद, युसूफ खान, फैन खान, अब्दुल अरबाज, मुस्फीक अहमद, शेख शकील और शाहिम अहमद के नाम शामिल हैं। 

21 जून की रात में की गई थी हत्या
अमरावती में 21 जून की रात दवा व्यापारी उमेश कोल्हे की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उन्होंने भाजपा नेता नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट की थी। उमेश कोल्हे अमरावती शहर में एक मेडिकल स्टोर चलाते थे। उन्होंने कथित तौर पर नुपुर शर्मा के पक्ष में कुछ वाट्सएप ग्रुपों पर एक पोस्ट साझा की थी। उन्होंने गलती से पोस्ट को एक ऐसे ग्रुप में साझा कर दिया था, जिसमें कुछ मुस्लिम भी सदस्य थे। हमलावरों में कोल्हे का एक मित्र भी शामिल है, जो पेशे से वेटनरी डॉक्टर था। बाद में मामले की जांच के दौरान एनआईए ने शेख इरफान, मुदस्सिर अहमद, शाहरुख पठान, अब्दुल तौफिक, शोएब खान, अतिब रशीद और यूसुफ खान बहादुर समेत कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। 


नुपुर शर्मा की टिप्पणी से शुरू हुआ था विवाद
दरअसल, भाजपा नेता नुपुर शर्मा ने एक टीवी चैनल पर बहस में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थीं। उसका कड़ा विरोध किया गया था। इसके बाद नुपुर को जान से मारने की धमकी दी गई थी। बढ़ते विरोध के बीच भाजपा ने नुपुर को पार्टी से निलंबित कर दिया था। उनके खिलाफ देश के कई राज्यों में केस दर्ज कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed