फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA issues Lookout notice against accused in murder of RSS leader Srinivasan

NIA: आरएसएस नेता श्रीनिवासन की हत्या के आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस, प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के सदस्य आरोपी

Sat, 16 Dec 2023 02:40 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 16 Dec 2023 02:40 AM IST
सार

पीएफआई से जुड़े आरोपी लोगों को निशाना बनाने की साजिश और पिछले साल 16 अप्रैल को पलक्कड़ के श्रीनिवासन की हत्या में शामिल थे। एनआईए ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर लोगों से आरोपियों से संबंधित सूचना मांगी है।

विज्ञापन
NIA issues Lookout notice against accused in murder of RSS leader Srinivasan
NIA की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) आतंकी भर्ती मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 16 अप्रैल, 2022 को केरल के पलक्कड़ निवासी आरएसएस नेता श्रीनिवासन की हत्या के मामले में कई आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। आरोपियों में एर्णाकुलम के अब्दुल वहाब और मुहम्मद याजेर अराफात, पलक्कड़ जिले के अब्दुल रशीद के, अयूब टीए, मुहम्मद मंजूर, शाहुल हमीद और मुहम्मद अली केपी एवं मलप्पुरम जिले के सफीक पीके शामिल हैं।

विज्ञापन

पीएफआई से जुड़े आरोपी लोगों को निशाना बनाने की साजिश और पिछले साल 16 अप्रैल को पलक्कड़ के श्रीनिवासन की हत्या में शामिल थे। एनआईए ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर लोगों से आरोपियों से संबंधित सूचना मांगी है। एजेंसी ने श्रीनिवासन की हत्या में शामिल एक अज्ञात आरोपी की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं।

विज्ञापन

दुकान के पास की गई थी हत्या
आरएसएस नेता श्रीनिवासन की हत्या उनकी दुकान के पास की गई थी। श्रीनिवासन अपनी टू व्हीलर की दुकान चलाते थे। तभी उनकी दुकान पर आए 5 लोगों ने उनपर हमला कर दिया और हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद आराम के साथ मौके से फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था कि जिसमें सभी आरोपी तीन बाइक पर सवार होकर दुकान पर पहुंचे थे। उस दौरान भी आरएसएस कार्यकर्ताओं ने हत्या के पीछे पीएफआई को बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के मामले में दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया था
केरल पुलिस ने इस मामले में हत्या और साजिश में शामिल होने के आरोप में दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने हत्या के पीछे साजिश रचने में और लोगों के शामिल होने का संकेत दिया था। राज्य पुलिस ने जानकारी दी है कि 15 अप्रैल को पीएफआई नेता सुबैर की हत्या के प्रतिशोध में श्रीनिवासन की हत्या की गई थी। हत्या की योजना इस तरह से बनाई गई थी, ताकि अधिकांश आरोपी एक-दूसरे से अनजान रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed