फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA is carrying out searches at 3 locations in Hyderabad and one in Wardha, against ISIS module

आईएसआईएस मॉड्यूल के खिलाफ एनआईए का हैदराबाद और महाराष्ट्र में छापा

Sat, 20 Apr 2019 01:53 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 20 Apr 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
NIA is carrying out searches at 3 locations in Hyderabad and one in Wardha, against ISIS module
- फोटो : ANI

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) हैदराबाद और महाराष्ट्र के वर्धा में छापेमारी कर रही है। एनआईए सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार एनआईए द्वारा हैदराबाद में तीन स्थानों और महाराष्ट्र के वर्धा में आईएसआईएस मॉड्यूल के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन


सूत्रों से पता चला है कि जांच के दौरान एजेंसी को हैदराबाद में रह रहे एक नए व्यक्ति के नाम का पता चला है। इस व्यक्ति के हैदराबाद से अबू धाबी में अब्दुल बासित और कादिर से संपर्क में रहने का शक है। 
विज्ञापन


एनआईए ने अगस्त 2018 में कथित तौर पर आईएस के प्रति सहानुभूति रखने वाले मोहम्मद अब्दुल्ला बासित और मोहम्मद अब्दुल कादीर को शहर से गिरफ्तार किया था। उन्हें प्रतिबंधित अंतरराष्ट्रीय संगठन की ओर से आतंकवादी हमले करने के लिए भारतीय युवाओं को कट्टरपंथी बनाने को लेकर शुरू हुई जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा, ‘इस साल फरवरी में इनके खिलाफ अनुपूरक आरोपपत्र दायर किया गया था जिसके बाद और ताजा सूचनाओं के आधार पर इस मॉड्यूल के संबंध में छापे मारे गए।’ साइबराबाद पुलिस आयुक्त कार्यालय के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘एनआईए की टीमें आईएस के एक मॉड्यूल के मामले में यहां तलाशी ले रही हैं।’ हालांकि, उन्होंने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed