NIA: एनआईए ने आईएसआईएस पुणे स्लीपर मॉड्यूल मामले में की गिरफ्तारी; अब तक कुल 11 की हुई गिरफ्तारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आईएसआईएस पुणे स्लीपर मॉड्यूल मामले में वांछित एक और प्रमुख साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। रिजवान अली उर्फ अबू सलमा उर्फ मोला इस मामले में गिरफ्तार होने वाला 11वां आरोपी है और उसकी गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने पर 3 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। एनआईए की विशेष अदालत ने रिजवान के खिलाफ एक स्थायी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी जारी किया था, जो नामित विदेशी आतंकवादी संगठन, इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) की आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से शामिल था।
एनआईए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आईएस की भारत विरोधी साजिश के हिस्से के रूप में अली ने विभिन्न स्थानों की टोह लेने में सक्रिय भूमिका निभाई थी, जिनका इस्तेमाल आतंकवादी ठिकानों के रूप में किया जा सकता था। आईएस को कई अन्य नाम से भी जाना जाता है। वह हथियार चलाने और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बनाने का प्रशिक्षण देने में शामिल था। एजेंसी ने उसकी गिरफ्तारी पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
इसे भी पढ़ें- राधिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने: एक-दो-तीन नहीं मारी गई इतनी गोलियां, अब पुलिस ढूंढ रही बची हुई बुलेट
अली के खिलाफ एक स्थायी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी जारी किया गया था, जो कथित तौर पर नामित विदेशी आतंकवादी संगठन की आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से शामिल था। जांच एजेंसी ने कहा कि पहले गिरफ्तार किए गए और न्यायिक हिरासत में बंद 10 अन्य आरोपियों के साथ अली ने देश को अस्थिर करने और सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने के लिए कई आतंकवादी वारदातों की साजिश रची थी।
इसे भी पढ़ें- Astra: भारत ने हवा से हवा में मार करने वाली 'अस्त्र' मिसाइल का किया सफल परीक्षण, इन खासियतों से है लैस