फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA files chargesheet against four ISIS supporters for their role in anti-India activities

NIA: एनआईए ने ISIS के चार समर्थकों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, भारत विरोधी गतिविधियों में भूमिका का आरोप

Thu, 18 Aug 2022 10:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 18 Aug 2022 10:56 PM IST
सार

आरोपियों की पहचान सातिक बाचा, मोहम्मद आशिक, मोहम्मद इरफान और रहमत के रूप में हुई है। एनआईए के मुताबिक, इन आरोपियों का इरादा भारत की एकता को खंडित करना था। इन्होंने मयिलादुथुराई पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों को मार डालने की धमकी दी थी।
 

विज्ञापन
NIA files chargesheet against four ISIS supporters for their role in anti-India activities
एनआईए - फोटो : Social media

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के साथ संबंध रखने वाले चार आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।तमिलनाडु पुलिस ने  21 फरवरी को इन चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसके बाद 30 अप्रैल 2022 को एनआईए ने तमिलनाडु पुलिस से यह मामला अपने हाथ में लिया था। 

विज्ञापन



इन आरोपियों की पहचान सातिक बाचा, मोहम्मद आशिक, मोहम्मद इरफान और रहमत के रूप में हुई है। एनआईए ने अपनी चार्जशीट में बताया है कि इन आरोपियों ने मयिलादुथुराई पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों को मार डालने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं आरोपियों ने पुलिस अधिकारियों को मारने या घायल करने के इरादे से पिस्तौल का प्रयोग भी किया था। चार्जशीट में यह भी बताया गया है कि इन आरोपियों ने आम जनता के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को धमकी देने के लिए साजिश रची थी। 
विज्ञापन


एनआईए के मुताबिक, इन आरोपियों का इरादा भारत की एकता को खंडित करना था। इनकी मंशा खिलाफत फ्रंट ऑफ इंडिया’, खलिफा फ्रंट ऑफ इंडिया, इंटेलेक्चुअल स्टूडेंट ऑफ इंडिया और स्टूडेंट पार्टी ऑफ इंडिया जैसे राष्ट्र-विरोधी संगठन बनाकर भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बाधित करना था। एनआईए ने बताया कि पूछताछ में इन आरोपियों ने आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के साथ संबंध होने की बात स्वीाकार की है। इन्होंने ये भी स्वीकार किया है कि ये लोग भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना चाहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए ने बताया कि सातिक बाचा को आईसीएएमए सद्दीक के नाम से भी जाना जाता है उस पर कई राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहने का आरोप है। वह एमएनपी का सदस्य है, जिसे अब पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के रूप में फिर से जाना जाता है। 


एनआईए ने बताया कि केंद्र सरकार को इस वर्ष 21 फरवरी को जानकारी मिली थी कि थाना मयिलादुथुराई में सातिक बाचा और अन्य की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 148, 506 (2) और शस्त्र अधिनियम की धारा 28 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद हमने जांच की और मामले को अपने हाथ में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed