{"_id":"5f987eca853d0f3cf432d620","slug":"nia-files-charge-sheet-against-five-iskp-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में कोरोना जिहाद, एनेस्थीसिया इंजेक्शन से हस्तियों की हत्या की साजिश रच रहे थे आतंकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत में कोरोना जिहाद, एनेस्थीसिया इंजेक्शन से हस्तियों की हत्या की साजिश रच रहे थे आतंकी
Wed, 28 Oct 2020 01:40 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 28 Oct 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के सदस्य भारत में कोरोना जिहाद, लोन वोल्फ अटैक, आरएसएस के नेताओं की हत्या कर दंगे भड़काना और एनेस्थीसिया का इंजेक्शन देकर बड़ी हस्तियों को मारने की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (आईएसकेपी) के पांच आतंकियों के खिलाफ दायर चार्जशीट में यह आरोप लगाया है। चार्जशीट के मुताबिक, पांचों आतंकियों ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों का इस्तेमाल मुस्लिमों को भड़काने के लिए किया था।
विज्ञापन
एनआईए ने इस साल सितंबर में दायर चार्जशीट में कहा है कि जांच में यह स्थापित हुआ है कि आरोपी सादिया और डॉक्टर इशफाक के बीच कोरोना जिहाद को लेकर बातचीत हुई थी। दोनों ने महामारी का इस्तेमाल देश को बर्बाद करने को लेकर चर्चा की थी, जो उनकी देश विरोधी मानसिकता को दिखाता है।
विज्ञापन
चार्जशीट में कश्मीरी जोड़े जहांजैब सामी और हिना बशीर बेग, हैदराबाद निवासी अब्दुल्ला बासित, पुणे निवासी सादिया अनवर शेख और नबील सिद्दिक खत्री को आरोपी बनाया गया है।
एजेंसी ने कहा कि आरोपी भारत के खिलाफ जंग छेड़ने, परिष्कृत हथियार खरीदने के लिए फंड इकट्ठा करने, आईईडी तैयार करने के लिए विस्फोटक सामग्री जुटाने और आतंकी संगठन की विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।