फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA filed case against nine for forced conversion of woman

महिला को इस्लाम कबूल करवाकर आईएस में बेचना चाहता था पति, कुछ यूं सुनाई आपबीती

Wed, 31 Jan 2018 02:14 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Jan 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
NIA filed case against nine for forced conversion of woman
प्रतीकात्मक तस्वीर
संघीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को बताया कि उसने गुजरात की रहने वाली एक महिला का जबरन धर्म परिवर्तन कराने और सऊदी में उसे आईएस के आतंकियों को बेचने के प्रयास में कथित तौर पर शामिल होने को लेकर केरल और बंगलूरू के नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन

एनआईए के एक प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि 25 वर्षीय महिला की ओर से एक शिकायत के सामने आने के बाद नौ लोगों के खिलाफ एक केस दर्ज किया गया है। 

बता दें कि अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि कन्नूर के मोहम्मद रियाज राशिद ने उसके साथ प्यार का नाटक किया। उस समय वह बंगलूरू में पढ़ती थी। रियाज ने उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया और उसके साथ निकाह किया। उसने यह भी आरोप लगाया है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनका विवाह पंजीकृत कराया गया था। एनआईए के मुताबिक, राशिद ने अगस्त 2017 में पीड़िता को सऊदी अरब के जेद्दाह में आतंकी संगठन आईएस में शामिल कराने के लिए ले जाने से पहले केरल में बंधक बनाकर धमकाया था।
विज्ञापन

जाकिर नाईक का शिष्य बनने के लिए भी किया गया था मजबूर  

NIA filed case against nine for forced conversion of woman
एनआईए
एफआईआर में राशिद के अलावा कन्नूर के अब्दुल मुहसिन के. और नहस अब्दुलखादेर, पेरिगादी के मोहम्मद नाजिश टीके, बंगलूरू के दानिश नजीब, इलियास मोहम्मद, मोइन पटेल और गजिला, जबकि पेरूवरम के फवाज जमाल के नाम भी शामिल हैं। यह केस मूल रूप से केरल के एर्णाकुलम जिले में आपराधिक षडयंत्र, गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम, अपहरण, रेप, जालसाजी एवं जबरन धर्म परिवर्तन कराने आदि आरोपों के तहत दर्ज किया गया है। 


महिला की शिकायत को ही आधार बनाकर एनआईए ने केस दर्ज किया है। शिकायत में पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसे विवादस्पद इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाईक का शिष्य बनने के लिए भी मजबूर किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed