{"_id":"5fcc11998ebc3ecfaa6d8360","slug":"nia-filed-a-supplementary-charge-sheet-in-klf-drugs-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएलएफ ड्रग्स मामले में एनआईए ने दायर किया पूरक आरोपपत्र ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केएलएफ ड्रग्स मामले में एनआईए ने दायर किया पूरक आरोपपत्र
Sun, 06 Dec 2020 04:32 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 06 Dec 2020 04:32 AM IST
विज्ञापन
NIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान से तस्करी कर लाए ड्रग्स बेचकर खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) की अवैध गतिविधियां चलाने में कथित तौर पर शामिल व्यक्ति के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया, मोहाली की विशेष एनआईए अदालत में शुक्रवार को आरोपी धरमिंदर सिंह (32) के खिलाफ आरोपपत्र दायर की गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान से लाए ड्रग्स बेचकर केएलएफ की आतंकी गतिविधियां चलाते थे आरोपी
एनआईए के प्रवक्ता ने बताया, आरोपी मोगा जिले का रहने वाला है और उसे मामले में अन्य आरोपी जाजबीर सिंह सामरा से पाकिस्तान से लाई गई हेरोइन मिलती थी, जिसे वह स्थानीय ड्रग्स तस्करों को बेचता था। इससे मिली रकम को सामरा के पास जमा कराया जाता था और इसका इस्तेमाल केएलएफ की आतंकी गतिविधियों में होता था। इससे पहले, एनआईए ने मामले में सामरा, हरप्रीत सिंह, वरिंदर सिंह चहल, निर्मल सिंह, सतपाल सिंह, हीरालाल, हरजीत सिंह, जसमीत सिंह, हाकिमजदा, हरमीत सिंह और जसबीर सिंह के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने सामरा व अन्य दो आरोपियों से 500 ग्राम हेरोइन और 1,20,000 रुपये बरामद किए थे। इसके बाद एनआईए ने मामले में केस दायर किया था। इनमें से हरमीत सिंह पाकिस्तान का रहने वाला है और केएलएफ का आतंकी है, वहीं जसमीत सिंह और हाकिमजदा दुबई के अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर हैं।
विज्ञापन