एनआईए की विशेष अदालत ने अलकायदा के छह आतंकियों को चार दिन की रिमांड पर भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईए की विशेष अदालत ने मंगलवार को अलकायदा के छह संदिग्ध आतंकियों को चार दिनों की रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि ये आतंकी पिछले दिनों केरल और पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किए गए थे।
Delhi: An NIA court today sent six suspected Al-Qaeda terrorists to 4 days remand. They were recently arrested from West Bengal and Kerala.
— ANI (@ANI) September 22, 2020विज्ञापन
दरअसल, पिछले दिनों एनआईए ने अल-कायदा के नौ आतंकियों को गिरफ्तार किया था। जिनमें से चार की तस्वीरें भी जारी की थीं। एनआईए ने बताया था कि लियू यीन अहमद और अबू सुफियान को पश्चिम बंगाल से और मोशर्रफ हुसैन और मुर्शीद हसन को केरल से गिरफ्तार किया गया है।
छापेमारी में एनआईए ने पश्चिम बंगाल से छह और केरल से तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आतंकियों के नाम मुर्शीद हसन, याकूल बिस्वास, मोशर्रफ हुसैन, नजमुस साकिब, अबू सूफियान, मैनुल मंडल, लियू यीन अहमद, अल मामून कमाल और अतितुर रहमान है।
बता दें कि एनआईए ने अलकायदा के जिन आतंकियों को केरल से गिरफ्तार किया था, उसे कोरोना टेस्ट भी कराया गया था। इसके बाद गिरफ्तार किए छह आतंकियों को एनआईए की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था।