फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA conducts searches in TN over former PMK functionary's killing

NIA: चार साल पहले ‘PMK के पूर्व पदाधिकारी की हत्या’ के मामले में एनआईए सख्त, तमिलनाडु में कई जगह ली तलाशी

Sun, 23 Jul 2023 09:43 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 23 Jul 2023 09:43 AM IST
सार

पीएमके के अधिकारी 42-वर्षीय रामलिंगम घर वापस जा रहे थे तभी उन पर हमला कर उनका हाथ काट दिया था। अस्पताल ले जाते समय अत्यधिक खून बहने के कारण रामलिंगम की मृत्यु हो गई थी। अब इसी मामले में एनआईए ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी तेज की है। 
 

विज्ञापन
NIA conducts searches in TN over former PMK functionary's killing
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों ने रविवार को तमिलनाडु के कई स्थानों पर तलाशी ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने तंजावुर जिले के तिरुभुवनम में पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के पूर्व पदाधिकारी रामलिंगम की 2019 में हुई हत्या के सिलसिले में जांच की है। 

विज्ञापन

यह है चार साल पहले का मामला

पीएमके के अधिकारी 42-वर्षीय रामलिंगम घर वापस जा रहे थे तभी उन पर हमला कर उनका हाथ काट दिया था। गंभीर रूप से घायल रामलिंगम को कुंभकोणम के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने रामलिंगम को शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय अत्यधिक खून बहने के कारण रामलिंगम की मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन


कुछ हुए फरार तो कुछ गिरफ्तार
बताया जाता है कि रामलिंगम ने धर्मांतरण का विरोध किया था, जिससे कुछ कट्टरपंथी धार्मिक संगठन उनसे परेशान हो गए थे। इसी को लेकर उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने उस समय रामलिंगम की हत्या मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि कुछ लोग फरार बताए जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर ली तलाशी
सूत्रों ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि रविवार को राज्य के मदुरै, तंजावुर, तिरुनेलवेली और मयिलादुथुरई जिलों सहित विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed