NIA: तीन लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल; IS आतंकी मॉड्यूल के भारत विरोधी एजेंडे को बढ़ावा देने में थे शामिल
एनआईए नापाक आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के इरादे से देश में सक्रिय विभिन्न आईएस मॉड्यूल की जांच कर रही है। एनआईए ने 6 नवंबर 2023 को शाहनवाज आलम और अन्य के खिलाफ उनके आईएस आकाओं के निर्देश पर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश के संबंध में मामला दर्ज किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में इस्लामिक स्टेट नेटवर्क से जुड़े तीन आतंकियों के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आरोप पत्र दाखिल किया। ये तीनों अपने बोरीवली-पड्घा आतंकवादी मॉड्यूल के जरिये विस्फोटक आईईडी का निर्माण, युवाओं की भर्ती, धन जुटाने और आतंकी संगठन के भारत विरोधी एजेंडे को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से शामिल थे।
आरोपियों की पहचान इलाहाबाद/प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के मोहम्मद रिजवान अशरफ, देहरादून (उत्तराखंड) के मोहम्मद अरशद वारसी और हजारीबाग (झारखंड) के मोहम्मद शाहनवाज आलम के रूप में हुई है। आरोपपत्र में एनआईए ने आईएस के विदेश में बैठे संचालकों के अंतरराष्ट्रीय संबंधों का भी खुलासा किया है। आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आईपीसी, यूएपीए एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं।
आईएस की पत्रिकाएं और विस्फोटक सामाग्री जब्त
बोरीवली-पडघा आईएसआईएस आतंकी मॉड्यूल मामले (एनआईए आरसी-29/2023/एनआईए/डीएलआई) की जांच के दौरान एजेंसी ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) की ओर से प्रकाशित 'वॉयस ऑफ हिंद', 'रुमिया', 'खिलाफत', 'दबिक' जैसी प्रचार पत्रिकाओं के साथ-साथ विस्फोटक-आईईडी के निर्माण से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की थी। जांच से पता चला कि वे आईईडी के निर्माण से संबंधित डिजिटल फाइलें अपने संपर्कों के साथ साझा कर रहे थे। उन्हें आईएसआईएस गतिविधियों को आगे बढ़ाने और इसकी चरमपंथी और हिंसक विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए अपनी आतंकी योजनाओं और डिजाइनों के लिए सक्रिय रूप से धन जुटाते हुए भी पाया गया।
एनआईए आईएस मॉड्यूल की जांच कर रही
एनआईए नापाक आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के इरादे से देश में सक्रिय विभिन्न आईएस मॉड्यूल की जांच कर रही है। एनआईए ने 6 नवंबर 2023 को शाहनवाज आलम और अन्य के खिलाफ उनके आईएस आकाओं के निर्देश पर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश के संबंध में मामला दर्ज किया था।
भाकपा माओवादी का पोलित ब्यूरो सदस्य गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य बिनोद मिश्रा को धनबाद से गिरफ्तार किया है। मिश्रा भाकपा (एम) को फिर से मजबूत करने की साजिश रचने के मामले में वांछित था। वह पिछले 8 महीने से फरार चल रहा था।एनआईए ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि मिश्रा को एजेंसी की एक टीम ने झारखंड के धनबाद जिले के धनसार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। जांच के अनुसार बिनोद मिश्रा भाकपा (माओवादी) के उत्तरी क्षेत्र के ब्यूरो प्रमुख एवं पोलित ब्यूरो सदस्य का करीबी सहयोगी और दूर का रिश्तेदार है तथा उसने संगठन के वरिष्ठ सदस्यों को अपने घर में आश्रय दिया था।