फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA arrests Mumbai police officer Sachin Vaze

एंटीलिया मामला: 25 मार्च तक एनआईए की हिरासत में पुलिस अधिकारी सचिन वाजे

Sun, 14 Mar 2021 04:30 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 14 Mar 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
NIA arrests Mumbai police officer Sachin Vaze
सचिन वाजे - फोटो : सोशल मीडिया

विज्ञापन

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक लदी कार पाए जाने की जांच के सिलसिले में पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को रविवार को यहां एक अदालत में पेश किया। अदालत ने वाजे को 25 मार्च तक के लिए एनआईए की हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया।

एक अधिकारी ने कहा कि वाजे को स्थानीय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद दक्षिण मुंबई में स्थित एक अदालत लाया गया था। एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि एजेंसी ने 25 फरवरी को कार्मिकल रोड के निकट अरबपति मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' के बाहर विस्फोटक से लदी कार खड़ी करने में कथित संलिप्तता के लिए शनिवार रात वाजे को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


दक्षिण मुंबई के कंबाला हिल स्थित एनआईए के कार्यालय ने वाजे को शनिवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे अपना बयान दर्ज कराने के लिये समन जारी किया था। प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए के अधिकारियों ने करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद वाजे को भारतीय दंड संहिता और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन





एंटीलिया के बाहर मिला था विस्फोटक से लदा वाहन
उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित घर 'एंटीलिया' के बाहर 25 फरवरी को एक वाहन में विस्फोटक पदार्थ मिला था। यह वाहन हिरेन का था। ठाणे में हिरेन का शव मिलने के बाद मामले में रहस्य और गहरा गया था। हिरेन की पत्नी ने दावा किया था कि उनके पति ने नवंबर में वाजे को अपनी कार दी थी।

उस समय मामले की जांच कर रहे महाराष्ट्र एटीएस ने इस सप्ताह की शुरुआत में वाजे का बयान दर्ज किया था। वाजे को 2004 में ख्वाजा यूनुस की कथित तौर पर हिरासत में मौत के मामले में निलंबित भी किया गया था। 2020 में उनकी सेवाएं बहाल की गई और वह मुंबई अपराध शाखा की सीआईयू इकाई का नेतृत्व कर रहे थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed