फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA arrests key conspirator of Hizb ut Tahrir terror group for radicalising Muslim youths

एनआईए:  युवाओं को आतंकी बनाने की साजिश रचने वाला गिरफ्तार, अप्रैल में मदुरै में मुकदमा दर्ज कर शुरू की थी जांच

Thu, 24 Feb 2022 10:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 24 Feb 2022 10:28 PM IST
सार

एनआईए ने इस संबंध में पिछले साल अप्रैल में मदुरै में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में दो आरोपी पहले भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
NIA arrests key conspirator of Hizb ut Tahrir terror group for radicalising Muslim youths
एनआईए की टीम की कार्रवाई - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर भर्ती करने की साजिश रचने वाले आईएसआईएस से जुड़े आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) के आतंकी तमिलनाडु निवासी जियाउद्दीन बकावी को गिरफ्तार किया है। वह युवाओं को इस्लामी राज्य की स्थापना और कट्टरपंथी धार्मिक कानून लागू करने का झांसा देकर बरगलाता था।

विज्ञापन


एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि एचयूटी युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने के लिए गुप्त कक्षाएं चलाता था। इसमें उनसे इस्लामी शासन की स्थापना कर खिलाफत लागू कराने का आह्वान किया जाता था। उनसे एचयूटी संस्थापक कट्टरपंथी इस्लामी धर्मगुरु तकी अल-दीन अल-नबहानी का लिखा संविधान लागू कराने को कहा जाता। 
विज्ञापन


एनआईए ने इस संबंध में पिछले साल अप्रैल में मदुरै में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में दो आरोपी पहले भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरफ्तार आतंकी बकावी तमिलनाडु के तंजावुर, मदुरै, इरोड, सलेम जिलों और पुड्डुचेरी के कराईकल जिलों का नेता (नाकिब) है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed