{"_id":"5c3a5670bdec2273371b8c8b","slug":"nia-arrested-main-accused-in-murder-of-jharkhand-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए ने झारखंड के विधायक की हत्या के प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनआईए ने झारखंड के विधायक की हत्या के प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया
Sun, 13 Jan 2019 02:34 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 13 Jan 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने झारखंड से जदयू के पूर्व विधायक की हत्या मामले में प्रमुख आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि विधायक रमेश मुंडा की हत्या का आरोपी बी. हरी सिंह मुंडा को एनआईए रायपुर की टीम ने राज्य के खूंटी जिले से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
48 वर्षीय आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुका था। पिछले साल मार्च में इसके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया था। नक्सलियों ने रमेश मुंडा की 9 जुलाई 2008 को उस समय हत्या कर दी थी जब वह तमाड़ विधानसभा में एक कार्यक्रम के दौरान भाषण दे रहे थे।
विज्ञापन
इस हमले में उनके दो अंगरक्षक भी मारे गए थे। पिछले साल अगस्त में जांच में खुलासा हुआ था कि रमेश मुंडा की हत्या के लिए मुख्य आरोपी सीपीआई (माओवादी) नेता कुंदन पहान को तीन करोड़ रुपये एडवांस में मिले थे। यह सौदा पांच करोड़ रुपये का था।
विज्ञापन