फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA arrested an absconding state executive member of the banned PFI in Praveen Nettaru’s murder case

NIA: PFI का फरार राज्य कार्यकारी सदस्य गिरफ्तार, भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या मामले में NIA का एक्शन

Fri, 20 Dec 2024 06:59 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 20 Dec 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
NIA arrested an absconding state executive member of the banned PFI in Praveen Nettaru’s murder case
एनआईए / भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू - फोटो : ANI
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक फरार राज्य कार्यकारी सदस्य को भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक कोडाजे मोहम्मद शेरिफ, जिसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी था, को बहरीन से आने पर नई दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
अगस्त में एनआईए ने दायर किया था आरोपपत्र
इससे पहले 2 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रवीण नेट्टारू की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता को शरण देने के आरोप में शुक्रवार को दो लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया। एनआईए के मुताबिक, मंसूर पाशा और रियाज एच.वाई. ने कथित तौर पर मुस्तफा पाइचर को शरण दी। जिसे पीएफआई सेवा दल का मास्टर ट्रेनर माना जाता है और जिसने लोगों के बीच आतंक पैदा करने के इरादे से 27 जुलाई 2022 को एक सार्वजनिक स्थान पर नेत्तारू को मारने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 4 अगस्त, 2022 को कर्नाटक पुलिस जांच अपने हाथ में लेते हुए यूएपीए और आईपीसी की कई धाराओं के तह फिर से मामला दर्ज किया था। मामले में इससे पहले 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 


जुलाई 2022 में की गई थी प्रवीण नेट्टारू की हत्या
बता दें कि, कर्नाटक भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेट्टारू की बेल्लारी में 26 जुलाई 2022 में उनकी दुकान के सामने एक वाहन में सवार तीन लोगों ने हत्या कर दी थी। सुलिया तालुक के बेल्लारे गांव में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के 'किलर स्क्वॉड' या सर्विस टीम्स ने कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी थी। कर्नाटक सरकार की सिफारिश के बाद तीन अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए को इस मामले की जांच सौंपने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed