Praveen Nettaru: भाजपा नेता नेट्टारू की हत्या में वांछित 4 PFI सदस्यों पर इनाम घोषित, NIA ने जारी की तस्वीरें
नेट्टारू भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य थे। पिछले दिनों उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने चारों वांछितों की तस्वीरों के साथ उनका विस्तृत ब्योरा भी साझा किया है।
विस्तार
एनआईए ने कर्नाटक के भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या में वांछित पीएफआई के चार नेताओं की तस्वीरें जारी की हैं। इसके साथ ही इनका सुराग देने वाले को दो से पांच लाख रुपये तक का इनाम भी घोषित किया है।
नेट्टारू भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य थे। पिछले दिनों उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने चारों वांछितों की तस्वीरों के साथ उनका विस्तृत ब्योरा भी साझा किया है।
National Investigating Agency (NIA) has announced a cash reward for those who will provide information about four banned PFI members wanted in Praveen Nettaru (BJP Yuva morcha worker) murder case. pic.twitter.com/Bc47AM51cD
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) November 2, 2022
किस पर कितना इनाम
एनआईए ने आरोपी मोहम्मद मुस्तफा पिता उमर, निवासी बेल्लारे पर 5 लाख रुपये का, आरोपी तुफैल मोहम्मद पिता हामिद मोहम्मद, निवासी कोडागू पर 5 लाख रुपये का, इसी तरह आरोपी उमर फारुख पिता रफीक, निवासी बेल्लारे, दक्षिण कन्नड़ जिला पर 2 लाख रुपये और अबू बकर सिद्दीकी उर्फ पेंटर सिद्दीकी पिता अली कुन्ही निवासी दक्षिण कन्नड़ जिला पर भी 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
बेल्लारे में हुई थी नेट्टारू की हत्या
बता दें, प्रवीण नेट्टारू कर्नाटक के दक्षिण कर्नाटक जिले के बेल्लारे में 26 जुलाई को उनकी दुकान के सामने एक वाहन में सवार तीन लोगों ने हत्या कर दी थी। कर्नाटक सरकार की सिफारिश के बाद 3 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए को इस मामले की जांच सौंपने का आदेश दिया था। मामले में पहले 27 जुलाई को दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे पुलिस थाने में पहला मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद 4 अगस्त को एनआईए ने फिर से मामला दर्ज किया था।
मामले की एनआईए जांच में पता चला है कि हत्या में लिप्त आरोपी प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्य हैं। उन्होंने हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने की साजिश के तहत योजना बनाकर नेट्टारू की हत्या की थी।