{"_id":"646f99a0af2605f0160d03ea","slug":"nhrc-sends-notice-to-odisha-cuttack-hospital-stray-dog-menace-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: कटक अस्पताल में आवारा कुत्तों की समस्यान पर NHRC ने भेजा नोटिस, मरीजों को काटने की आई थीं खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: कटक अस्पताल में आवारा कुत्तों की समस्यान पर NHRC ने भेजा नोटिस, मरीजों को काटने की आई थीं खबरें
Thu, 25 May 2023 10:54 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 25 May 2023 10:54 PM IST
सार
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि आयोग ने कहा कि खबरों के अनुसार पिछले स्पताह अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों ने पांच रोगियों को काट लिया जिससे उनकी कीमोथैरेपी और रेडियेशन जैसी प्रक्रियाओं में देरी हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वत: संज्ञान लेते हुए कटक के एक कैंसर अस्पताल में आवारा कुत्तों के घूमने और रोगियों को काटने की खबरों पर ओडिशा सरकार और कटक नगर निगम को नोटिस जारी किया। खबरें सामने आई थीं कि आचार्य हरिहर पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर (एएचपीजीआईसी), कटक, ओडिशा के परिसर में आवारा कुत्ते स्वतंत्र रूप से घूम रहे हैं और रोगियों को काट रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि आयोग ने कहा कि खबरों के अनुसार पिछले स्पताह अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों ने पांच रोगियों को काट लिया जिससे उनकी कीमोथैरेपी और रेडियेशन जैसी प्रक्रियाओं में देरी हो रही है। आयोग ने कहा कि यदि खबरों में दी गयी जानकारी सही है तो यह रोगियों के मानवाधिकारों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
आयोग ने मुख्य सचिव, ओडिशा सरकार, निदेशक, आचार्य हरिहर पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर (एएचपीजीआईसी), कटक और आयुक्त, कटक नगर निगम को नोटिस जारी कर छह सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में एएचपीजीआईसी अस्पताल के परिसर में आवारा कुत्तों के खतरे से निपटने के लिए और अस्पताल परिसर के परिसर में मरीजों के साथ-साथ उनके परिचारकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके द्वारा उठाए गए/प्रस्तावित कदम शामिल होने चाहिए।
विज्ञापन
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 281 बिस्तरों वाले इस प्रमुख सरकारी कैंसर अस्पताल में रोजाना 700 से 1,000 मरीज आते हैं। कुत्ते मरीजों और उनके तीमारदारों को काटते हैं और उनसे खाना छीन लेते हैं। साथ ही, अस्पताल के वार्डों में कुत्तों को खुलेआम घूमते देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट ने विशेष रूप से दो कैंसर रोगियों के मामलों का हवाला दिया, जिन्हें अस्पताल परिसर में कुत्ते द्वारा काटा गया था और जिसके परिणामस्वरूप उनके कैंसर के समयबद्ध उपचार में देरी हुई।