{"_id":"637855210fb10c55a412dd29","slug":"nhrc-hearing-on-25-nov-on-the-issue-of-air-pollution-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air Pollution Issue: प्रदूषण मुद्दे पर चार राज्यों ने NHRC के सवालों के दिए जवाब, 25 नवंबर को फिर सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air Pollution Issue: प्रदूषण मुद्दे पर चार राज्यों ने NHRC के सवालों के दिए जवाब, 25 नवंबर को फिर सुनवाई
Sat, 19 Nov 2022 09:31 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 19 Nov 2022 09:31 AM IST
सार
एनएचआरसी के उप निदेशक जेके श्रीवास्तव ने बताया कि 25 नवंबर को इस मामले में फिर से सुनवाई होगी, जिसमें प्रदूषण की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
NHRC डिप्टी डायरेक्टर जेके श्रीवास्तव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण के मुद्दे पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग(NHRC) ने सख्त रुख अख्तियार किया है। शुक्रवार को इस मामले में NHRC में सुनवाई हुई, जिसमें चार राज्यों पंजाब, हरियाणा, यूपी और दिल्ली के प्रमुख सचिवों से जवाब तलब किए गए।
विज्ञापन
एनएचआरसी के उप निदेशक जेके श्रीवास्तव ने बताया कि 25 नवंबर को इस मामले में फिर से सुनवाई होगी, जिसमें प्रदूषण की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
जेके श्रीवास्तव ने बताया, हमारी प्रमुख चिंता यह है कि नागरिकों को स्वच्छ हवा कैसे मिले। इसके उपाय के तौर पर मशीनों की मदद से पराली जलाने को रोकना, गरीब किसानों को इसकी सुविधा देना और सड़कों पर सफाई के लिए मशीनीकृत प्रणाली शामिल करना शामिल है। उन्होंने कहा, अगली बैठक में इन्हीं मुद्दों पर सुनवाई होगी कि सरकारें एक प्रणाली के माध्यम से किसानों को मशीनें उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी कैसे ले सकती हैं।
विज्ञापन