{"_id":"5acf76884f1c1b613e8b4d5f","slug":"nhrc-asked-detail-report-on-sri-reddy-mallidi-from-telangana-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलुगू अभिनेत्री के कपड़े उतारने पर NHRC ने सरकार से मांगा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तेलुगू अभिनेत्री के कपड़े उतारने पर NHRC ने सरकार से मांगा जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Apr 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय फिल्म उद्योग में कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ विरोध जताने के लिए तेलुगु अभिनेत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से कपड़े उतारने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
एनएचआरसी ने इस मामले में तेलंगाना सरकार के साथ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण (आईएंडबी) मंत्रालय को नोटिस भेज विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एनएचआरसी ने राज्य सरकार व मंत्रालय से चार हफ्ते के भीतर रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
विज्ञापन
राज्य के अधिकारियों को इस मामले के निपटारे के लिए मौजूदा या प्रस्तावित प्रक्रिया के बारे में एनएचआरसी को सूचित करना होगा। बता दें कि तेलुगू फिल्म उद्योग में कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए हैदराबाद में मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (एमएए) के आगे अभिनेत्री श्रीरेड्डी मल्लिडी ने अपने कपड़े उतार दिए थे।
विज्ञापन