{"_id":"5dc44a888ebc3e5b635f1217","slug":"ngt-told-to-haryana-government-industrial-development-is-no-more-important-than-people-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी ने हरियाणा सरकार से कहा-औद्योगिक विकास लोगों की जान से बढ़कर नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनजीटी ने हरियाणा सरकार से कहा-औद्योगिक विकास लोगों की जान से बढ़कर नहीं
Thu, 07 Nov 2019 10:18 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
NGT
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने गुरुवार को कहा कि औद्योगिक विकास लोगों की जान से बढ़कर नहीं हो सकता। एनजीटी ने यह बात हरियाणा सरकार को प्रदूषण फैलाने वाले कारखानों के निरीक्षण की अवधि को कम करने का निर्देश देते हुए कही।
विज्ञापन
पीठ ने वायु और पानी की गुणवत्ता पर चिंता जताते हुए कहा कि औद्योगिक विकास सतत तरीके से जरूरी है लेकिन वायु और पानी को प्रदूषित करके नहीं क्योंकि ये दोनो जीवन जीने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल के नेतृत्व वाली पीठ ने कहा कि अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के संबंध में निरीक्षण की अवधि में कमी लाने की जरूरत है और आवृत्ति बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
पीठ ने कहा, नौकरशाही प्रक्रियाओं में छूट, उसे सरल एवं आसान बनाने और औद्योगिक विकास एवं रोजगार सृजन कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने पर कोई आपत्ति नहीं हो सकती लेकिन ऐसी पहल को वायु एवं पानी की गुणवत्ता में गिरावट के संदर्भ में संतुलित किया जाना चाहिए।
एनजीटी ने कहा कि कम प्रदूषण फैलाने वाले हरित श्रेणी में भी निगरानी जरूरी है जिससे यह पता चल सके कि ‘‘हरित’’ दर्जे का सही तरीके से इस्तेमाल हो रहा है या नहीं।