फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NGT imposes complete ban on nylon and synthetic manja

एनजीटी ने पूरे देश में लगाया खतरनाक मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध़

Tue, 11 Jul 2017 11:10 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Tue, 11 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
NGT imposes complete ban on nylon and synthetic manja

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने पूरे देश में खतरनाक चीनी मांझे पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रधान पीठ ने अपने फैसले में कहा है कि तत्काल प्रभाव से नाइलॉन या किसी भी सिंथेटिक मटेरियल से बना जो नष्ट न होने लायक (नॉन-बॉयोडिग्रेडेबल) हो उसके निर्माण, आयात, बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध होगा।

विज्ञापन


इन खतरनाक मांझों की वजह से जीवन और पर्यावरण दोनों को खतरा था। हर वर्ष देश के अलग-अलग हिस्सों से मांझे की वजह से भयावह हादसों की खबरें आती रहती हैं।      
विज्ञापन


जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (पेटा) के मामले में यह फैसला सुनाया है।      

एनजीटी ने कहा है कि सभी राज्य व संघ शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव तत्काल प्रभाव से खतरनाक नाइलॉन व सिंथेटिक मांझे के निर्माण , बिक्री, भंडारण, खरीद और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएं। पीठ ने कहा कि संबंधित राज्य सरकार, मुख्य सचिव, जिलाधिकारी इस फैसले को लागू कराने के लिए जिम्मेदार होंगे। यदि कोई फैसले का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ उचित कानून के तहत कार्रवाई की जाए।      
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि  कई त्योहारों में पतंग उड़ाना हमारे देश की परंपराओं में गहराई से शामिल है। लेकिन खतरनाक चीनी मांझों की वजह से कई पक्षियों, पशुओं और मनुष्य बुरी तरह घायल भी हो जाते हैं। इस तरह के हादसों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इसलिए ट्रिब्यूनल को इस मामले में हस्तक्षेप की जरूरत पड़ी। पीठ ने कहा कि प्राधिकरण किसी भी प्रकार के सिंथेटिक युक्त या नाइलॉन मांझों का आयात न करें।        


पीठ ने कहा कि पतंग उड़ाना एक खेल और मनोजरंजन की गतिविधि भी है लेकिन पतंग में इस्तेमाल नाइलॉन युक्त खतरनाक मांझे लुप्तप्राय पक्षियों के लिए भी खतरनाक साबित हो रहे हैं। इन मांझों से कटकर कई पक्षियों की मौत होती है। यह पर्यावरण की क्षति है।        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed