फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NGT bench reprimanded the Chhattisgarh government for not constructing the road

एनजीटी: सड़क निर्माण न होने पर छत्तीसगढ़ सरकार को पीठ ने लगाई फटकार 

Mon, 28 Jun 2021 05:00 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 28 Jun 2021 05:00 AM IST
सार

  • पीठ ने कहा, राज्य बोर्ड को उन क्षेत्रों की सूची तैयार करनी चाहिए जहां फ्लाई ऐश का अवैज्ञानिक तरीके से निपटान किया गया है और कोयला की मात्रा के बारे में आंकड़े तैयार करना चाहिए, जिन्हें उद्योगों में इस्तेमाल किया गया है और जो थर्मल बिजली संयंत्र के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
NGT bench reprimanded the Chhattisgarh government for not constructing the road
एनजीटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने वायु प्रदूषण को कम करने के मकसद से खदानों से बिजली संयंत्रों तक कोयला पहुंचाने को सड़क निर्माण नहीं कराने पर छत्तीसगढ़ सरकार को फटकार लगाई है।

विज्ञापन


एनजीटी के अध्यक्ष जस्टिस आदर्श कुमार गोयल ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव निर्देश दिए कि वह सुनिश्चित करें कि सड़क  निर्माण लिए संबंधित विभाग जरूरी कदम उठाए और क्षेत्र में वायु प्रदूषण से प्रभावित लोगों को पेयजल और स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया हों।
विज्ञापन


पीठ ने कहा, राज्य बोर्ड को उन क्षेत्रों की सूची तैयार करनी चाहिए जहां फ्लाई ऐश का अवैज्ञानिक तरीके से निपटान किया गया है और कोयला की मात्रा के बारे में आंकड़े तैयार करना चाहिए, जिन्हें उद्योगों में इस्तेमाल किया गया है और जो थर्मल बिजली संयंत्र के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ ने कहा, स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास, रायगढ़ से धर्मजयगढ़ और पूंजीपात्रा से मिलूपारा तक आवश्यक सड़क निर्माण, कोयला खदानों में फ्लाई ऐश का निपटान और फ्लाई ऐश के वैज्ञानिक उपयोग के लिए राज्य स्तरीय समिति के गठन के लिए तेजी से कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ऐसे कदम निश्चित तौर पर जरूरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed