{"_id":"5c520928bdec2253a33c4e51","slug":"next-meeting-of-the-committee-will-be-on-friday-for-selection-of-cbi-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई निदेशक के लिए कल होगी समिति की अगली बैठक: खड़गे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई निदेशक के लिए कल होगी समिति की अगली बैठक: खड़गे
Thu, 31 Jan 2019 01:59 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खड़गे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि सीबीआई के नए निदेशक के चयन के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति की अगली बैठक शुक्रवार को होगी। समिति की पिछली बैठक गत 24 जनवरी को हुई थी जो बेनतीजा रही थी। समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधान न्यायाधीश न्यामूर्ति रंजन गोगोई के साथ ही खड़गे भी सदस्य हैं।
विज्ञापन
खड़गे ने संवाददाताओं से कहा, ‘सीबीआई प्रमुख के चयन के लिए अगली बैठक एक फरवरी को शाम करीब छह बजे होगी।’ गौरतलब है कि अगले सीबीआई प्रमुख के नाम पर फैसला करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली समिति की 24 जनवरी को बैठक हुई जो बेनतीजा रही।
विज्ञापन
आलोक वर्मा को सीबीआई निदेशक के पद से हटाए जाने के बाद से यह पद खाली है। आईपीएस अधिकारी एम. नागेश्वर राव को सीबीआई का अंतरिम निदेशक बनाया गया।