फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news updates today hyderabad engineering student suicide crime politics

Updates: तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के घर IT की छापेमारी; कर्नाटक में आरक्षण पर 24 अप्रैल को अहम कैबिनेट बैठक

Mon, 20 Apr 2026 06:56 PM IST
Nitin Gautam अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitin Gautam Updated Mon, 20 Apr 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
news updates today hyderabad engineering student suicide crime politics
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
कर्नाटक सरकार ने अनुसूचित जातियों (एससी) के भीतर आंतरिक आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के लिए 24 अप्रैल को विशेष कैबिनेट बैठक बुलाई है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह अहम बैठक एससी समुदाय के भीतर आरक्षण के बंटवारे से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार करने के लिए आयोजित की जा रही है। बैठक में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है, जिससे भविष्य की नीति को लेकर दिशा तय की जा सके।
विज्ञापन


तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के घर आयकर विभाग की छापेमारी
तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुंथगई के श्रीपेरंबदूर स्थित आवास पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उनके घर के बाहर सुरक्षा और जांच से जुड़ी गतिविधियां देखी गईं। आयकर विभाग की टीम फिलहाल मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। अभी तक इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


कॉलेज उत्पीड़न से परेशान होकर इंजीनियरिंग छात्र ने जान दी
हैदराबाद में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में अधिकारियों के उत्पीड़न से आहत होकर एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। पीड़ित बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। उसका शव शनिवार को हयातनगर स्थित उसके आवास में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कॉलेज अधिकारियों ने 17 अप्रैल को कम उपस्थिति का हवाला देते हुए उनके बेटे से प्रवेश पत्र के बदले 5,000 रुपये की मांग की थी। जब छात्र ने अपनी खराब स्थिति का हवाला दिया तो उसे सबके सामने अपमानित किया गया। घटना से बुरी तरह आहत छात्र ने अगले ही दिन आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने कहा, घटना के हर पहलू को खंगाला जा रहा है और कॉलेज प्रबंधन की भूमिका की भी विस्तार से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'भारत अब विश्वगुरु नहीं', मुरली मनोहर जोशी ने क्वांटम कंप्यूटिंग में संस्कृत के उपयोग की पैरवी की
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने संस्कृत के व्यापक प्रचार-प्रसार और आधुनिक तकनीक, खासकर क्वांटम कंप्यूटिंग में इसके उपयोग की वकालत करते हुए कहा कि भारत अब 'विश्वगुरु' (वैश्विक शिक्षक) नहीं रहा है और इस शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।  

सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में जोशी ने संस्कृत को भारत की राजभाषा बनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अतीत में भीमराव आंबेडकर समेत कई प्रमुख नेताओं ने संस्कृत को राजभाषा बनाने के प्रयास किए थे, लेकिन उन प्रस्तावों को स्वीकृति नहीं मिल सकी।

जोशी यह बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी संस्था संस्कृत भारती के केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर कह रहे थे। उन्होंने कहा कि संस्कृत न केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर है, बल्कि भविष्य की तकनीकों में भी इसकी उपयोगिता साबित हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि देश को अपनी बौद्धिक और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए संस्कृत के अध्ययन और उपयोग को बढ़ावा देना चाहिए।

DGCA के डिप्टी डायरेक्टर जनरल 2.5 लाख रुपये रिश्वत केस में गिरफ्तार
नई दिल्ली में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन के एयरवर्दीनेस निदेशालय में तैनात डिप्टी डायरेक्टर जनरल को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने इस मामले में एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों को 2.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

जांच एजेंसी के अनुसार, पूरी रिश्वत की रकम मौके से बरामद कर ली गई है। यह कार्रवाई 18 अप्रैल को दर्ज किए गए एक केस के आधार पर की गई थी। सीबीआई का कहना है कि DGCA अधिकारी पर आरोप है कि वह निजी लोगों से उनके लंबित आवेदनों को मंजूरी देने के बदले अनुचित लाभ (रिश्वत) की मांग कर रहा था। पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

10,000 फर्जी सिम लेने वाले साजिशकर्ता को सीबीआई ने गुवाहाटी से किया गिरफ्तार
सीबीआई ने साइबर अपराध नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए असम की राजधानी गुवाहाटी से एक साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। उसने अवैध तरीके से 10,000 से अधिक सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी उबैद उल्लाह पिछले साल अगस्त से फरार था और उसे रविवार तड़के पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि वह अवैध सिम कार्ड का एग्रीगेटर था और उसने करीब 67 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों के जरिये पॉइंट ऑफ सेल्स पर्सन (पीओएस) एजेंटों को ट्रांसफर किए थे, ताकि बड़ी संख्या में फर्जी सिम हासिल किए जा सकें।

सीबीआई के मुताबिक, इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल फर्जी डिजिटल गिरफ्तारी, लोन घोटाले और निवेश धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों में किया जा रहा था। यह कार्रवाई ऑपरेशन चक्र-5 के तहत की गई, जिसके जरिये देशभर में साइबर अपराध के नेटवर्क पर शिकंजा कसा जा रहा है। इस मामले में अब तक आठ राज्यों में 45 स्थानों पर कार्रवाई कर 10 पॉइंट ऑफ सेल्स पर्सन (पीओएस) एजेंटों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

खराब मौसम के कारण हुबली जा रहा विमान बंगलूरू डायवर्ट, यात्री सुरक्षित
खराब मौसम की वजह से हैदराबाद से हुबली जा रही फ्लाई91 की एक उड़ान को बंगलूरू की ओर मोड़ दिया गया। हवाई अड्डा अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। रविवार को हुई इस घटना के दौरान विमान करीब तीन घंटे तक हवा में ही रहा, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई। कई यात्री डर के कारण रोने लगे और प्रार्थना करने लगे।जानकारी के अनुसार, यह उड़ान लगभग 3:30 बजे हैदराबाद से रवाना हुई थी और इसे 4:30 बजे हुबली पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के कारण लैंडिंग संभव नहीं हो सकी।

अधिकारियों ने बताया कि मौसम अनुकूल न होने पर विमान को सुरक्षा कारणों से बेंगलुरु डायवर्ट करना पड़ा। विमान कुछ समय तक हुबली के ऊपर चक्कर लगाता रहा ताकि मौसम में सुधार की संभावना देखी जा सके, लेकिन स्थिति बेहतर न होने पर यह निर्णय लिया गया। विमान लगभग 6:30 बजे बेंगलुरु में सुरक्षित उतरा और बाद में रात करीब 11 बजे मौसम सुधरने पर इसे हुबली के लिए फिर से रवाना किया गया।

फ्लाइट में कुल 22 यात्री सवार थे। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस क्षेत्र में मौसम के कारण अन्य उड़ानों पर भी असर पड़ा है, जैसे मुंबई से कोल्हापुर जाने वाली एक उड़ान को गोवा डायवर्ट करना पड़ा। अधिकारियों ने दोहराया कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी तरह की समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed