फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates of 5 April News in Hindi North East West South Delhi Assam Gujarat News In Hindi

News Updates: आंध्र प्रदेश में आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, IS से भी जुड़े तार; खवातीन गैंग बनाने की भी रची साजिश

Sun, 05 Apr 2026 11:27 PM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shubham Kumar Updated Sun, 05 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
News Updates of 5 April News in Hindi North East West South Delhi Assam Gujarat News In Hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

आंध्र प्रदेश में खुफिया विभाग ने देश में युवाओं को कट्टरपंथी बनाने में शामिल एक आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़ किया है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने इसके खुलासे के लिए बिहार, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और राजस्थान में टीमें तैनात की थीं। इस दौरान नेटवर्क से जुड़े दक्षिणी राज्य के तीन लोगों सहित एक दर्जन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


खुफिया विभाग के एक सूत्र ने रविवार को बताया कि इस नेटवर्क के तार विदेशी संचालकों और आईएस जैसे चरमपंथी संगठनों से भी जुड़े होने की जानकारी मिली है। मुख्य आरोपी रहमतुल्लाह शरीफ और उसके सहयोगी जिहादी प्रचार करने और ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से युवाओं को कट्टरपंथी बनाने में जुटे संदिग्ध आतंकियों के संपर्क में थे।
विज्ञापन


जांचकर्ताओं को संदेह है कि समूह की विस्तार रणनीति के तहत महिलाओं को एक अलग खवातीन विंग में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। खुफिया विभाग के अधिकारी ने कहा जिहादी मॉड्यूल का इस्लामिक स्टेट (आईएस) और अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) जैसे चरमपंथी संगठनों के साथ संपर्क बना हुआ था। समूह सक्रिय रूप से चरमपंथी सामग्री साझा कर रहा था और विदेशी आकाओं के निर्देशों पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक न्याय मंत्रालय ने किया का रिकॉर्ड खर्च
सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय ने 2025-26 में अब तक का सबसे बड़ा खर्च किया है, जो 11,810.82 करोड़ रुपये है। यह पिछले साल के 10,409 करोड़ रुपये से लगभग 14% अधिक है। मंत्रालय ने कहा कि यह खर्च समय पर कल्याण योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए किया गया। इसमें अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़े वर्ग, सफाई कर्मचारियों, वरिष्ठ नागरिकों, ट्रांसजेंडर और भिक्षुकों के कल्याण की योजनाओं पर भी सबसे ज्यादा खर्च हुआ। मंत्रालय का कहना है कि यह कदम सरकार की सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण और सबको साथ लेकर विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अहमदाबाद के हॉस्टल में 57 लड़कियां फूड पॉइजनिंग का शिकार, 18 अस्पताल में भर्ती
अहमदाबाद के मेमनगर इलाके में स्थित सौराष्ट्र पटेल कन्या छात्रावास की 57 लड़कियों की तबीयत रविवार दोपहर अचानक बिगड़ गई। इन सभी को फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद स्टर्लिंग अस्पताल ले जाया गया। अहमदाबाद नगर निगम (AMC) के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भाविन सोलंकी ने बताया कि लड़कियों को पेट दर्द, दस्त और उल्टी की समस्या हो रही थी। अस्पताल में फिलहाल 18 लड़कियों को भर्ती किया गया है, जबकि बाकी लड़कियों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। राहत की बात यह है कि सभी लड़कियों की हालत अब स्थिर है। इस हॉस्टल में कुल 900 लड़कियां रहती हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुछ लड़कियों ने बाहर का फास्ट फूड खाया था, जबकि कुछ ने हॉस्टल में ही खाना खाया था। नगर निगम की एक टीम ने हॉस्टल से खाने के नमूने ले लिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि फूड पॉइजनिंग की असली वजह क्या थी। अधिकारी मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं।

ओडिशा सरकार ने आरक्षण बढ़ाया, OBC के लिए नई कोटा शुरू

ओडिशा सरकार ने मेडिकल और तकनीकी शिक्षा में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षण बढ़ाया और ओबीसी (SEBC) के लिए नई कोटा शुरू की। मुख्यमंत्री मोहन चरण मझी ने कहा कि ST का आरक्षण 12% से बढ़ाकर 22.5% और SC का 8% से बढ़ाकर 16.25% कर दिया गया है। ओबीसी छात्रों के लिए 11.25% सीटें आरक्षित होंगी।

इस आरक्षण को राज्य की सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, ITI और पॉलिटेक्निक में लागू किया जाएगा। इससे अब ST और SC छात्रों के लिए मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य पाठ्यक्रमों में ज्यादा सीटें उपलब्ध होंगी। साथ ही सरकार ने 'मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना' भी शुरू की है, जिसके तहत 2026-27 में NFSA और SFSS के तहत लाभार्थियों को हर महीने 5 किलो अतिरिक्त चावल मुफ्त दिया जाएगा।

उच्च शिक्षण संस्थान लेंगे आंगनवाड़ी केंद्र गोद, छात्रों को इंटर्नशिप का मौका

अब देश के प्रतिष्ठित संस्थान जैसे आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी और विश्वविद्यालय अपने आसपास के पांच से छह आंगनवाड़ी केंद्रों की जिम्मेदारी उठाएंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत 3-6 वर्ष के बच्चों की प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) को मजबूत करने के लिए यह योजना तैयार की गई है। दिल्ली में फरवरी में हुए मुख्य सचिवों के सम्मेलन में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी थी। अब यूजीसी ने सभी राज्यों और संस्थानों को इसके लिए पत्र लिखा है।

इफको ने 4,106 करोड़ रुपये का लाभ कमाया

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सहकारी संस्था इफको ने वित्त वर्ष 2025-26 में सफलता का नया इतिहास रचा है। संस्था ने 118.75 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों की रिकॉर्ड बिक्री की और 4,106 करोड़ रुपये का कुल लाभ अर्जित किया। इफको के अध्यक्ष दिलीप संघानी ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि आगामी सीजन में उर्वरकों की कोई कमी नहीं होगी और इसके लिए भंडार में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। नैनो तकनीक की लोकप्रियता बढ़ी है।

मणिपुर में म्यांमार सीमा के पास 4 उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर के टेंग्नौपाल जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास चार उग्रवादी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि ये गिरफ्तारियां मोरेह पुलिस थाने इलाके के यांगौबुंग गांव से की गईं।  उग्रवादियों की पहचान पीपल्स लिबरेशन आर्मी के 25 साल के केइशम सुमंता मैतेई, एनआरएफएम के 32 साल के अंगोम सोमोरजीत सिंह, कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमएफएल) के 26 साल के युमनाम नाओबा सिंह और 25 साल के खुंद्रकपम श्यामसन मैतेई के तौर पर की गई।

अभिनेता मोहनलाल से जुड़ी सामग्री का इस्तेमाल नहीं करने का आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेता मोहनलाल की पहचान के दुरुपयोग को रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया खातों को 36 घंटे के भीतर आपत्तिजनक सामग्री और संबंधित उत्पाद हटाने का आदेश दिया है। अदालत ने अंतरिम आदेश देते हुए ई-कॉमर्स वेबसाइट, सोशल मीडिया अकाउंट और अज्ञात व्यक्ति जैसे कई प्रतिवादियों को अभिनेता के नाम, तस्वीर, आवाज और अन्य पहचान का इस्तेमाल करने से रोक दिया। अदालत ने कहा कि इस तरह का उपयोग, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीपफेक जैसी तकनीकों के जरिये, व्यक्ति के अधिकारों का उल्लंघन है। हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि मोहनलाल की पहचान का उपयोग कर टी-शर्ट, पोस्टर या अन्य सामान बेचना गलत है।

चीनी कैमरों की बात छुपा सुरक्षा खतरे में डाल रही सरकार- राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर चीनी सीसीटीवी और एप्स के जरिये होने वाली विदेशी निगरानी की सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया है। शनिवार को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि प्रतिबंध के बावजूद सरकारी इमारतों में चीनी कैमरे चालू हैं, जिससे नागरिकों की सुरक्षा और डाटा गोपनीयता खतरे में है। राहुल ने इसे राष्ट्र सुरक्षा से खिलवाड़ बताते हुए कहा, यह भारत को अंधेरे में रखने की एक सोची-समझी साजिश है। दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने यह आरोप चीनी सीसीटीवी कैमरों के मुद्दे पर संसद में पूछे गए प्रश्न और सरकार के जवाब का हवाला देते हुए लगाया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने लोकसभा में 25 मार्च को सीसीटीवी से जुड़े सवाल पूछे थे। उन्होंने कहा, सरकार ने हाल में चीनी सीसीटीवी कैमरों के सार्वजनिक इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, लेकिन सरकारी इमारतों के भीतर ये कैमरे अब भी लगे हुए हैं। प्रतिबंधित चीनी एप्स बदले हुए नामों के साथ फिर सामने आ रहे हैं। विदेशी एआई मंच संवेदनशील डाटा प्रोसेस कर रहे हैं और सरकार के पास इन सब पर कहने के लिए कुछ नहीं है।

मणिपुर विश्वविद्यालय परिसर में बम विस्फोट के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
मणिपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने रविवार को परिसर में हुए बम विस्फोट के विरोध में प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7.30 बजे कंचीपुर इलाके में कैंपस के शिक्षक क्वार्टर के गेट पर विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि उस इलाके में पांच शिक्षक रहते हैं और विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ। छात्रों ने तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया जिन पर लिखा था, "हमें शैक्षिक स्वतंत्रता दो, कानून का पालन करो, हम विस्फोट की निंदा करते हैं।"

ओडिशा में 3,700 से अधिक कफ सिरप की बोतलें जब्त, 2 गिरफ्तार
ओडिशा पुलिस ने रविवार को सोनपुर जिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की 3,750 कफ सिरप की बोतलें जब्त कीं। मामले को लेकर एसपी नारायण नायक ने बताया कि एक सूचना के आधार पर, पुलिस दल ने सोनपुर कस्बे में एक वैन को रोका और शीतल पेय की बोतलों के नीचे छिपाई गई कफ सिरप की बोतलें जब्त कीं। उन्होंने बताया कि कफ सिरप की बोतलें वाहन में बने 150 डिब्बों में छिपाकर रखी गई थी। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed