फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates North East West South India Politics Crime National News In Hindi

Updates: स्कूल में उल्टी आने के बाद चार साल के बच्चे ने दम तोड़ा; दो करोड़ परिवारों को मिलेगी आवास की सौगात

Fri, 13 Sep 2024 08:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 13 Sep 2024 08:30 PM IST
विज्ञापन
News Updates North East West South India Politics Crime National News In Hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक के मंगलूरू शहर में बृहस्पतिवार को एक दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों की पहचान जेम्स जात्थन्ना और एडविन जेराल्ड माबेन के रूप में की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब दोनों व्यक्ति जेल रोड पर एक घर के ध्वस्तीकरण के दौरान वहां थे। घर का पहला हिस्सा पहले ही ढहा दिया गया था और रात की बारिश ने एक दीवार को कमजोर कर दिया था। इसी कारण दीवार गिर गई और उन पर आ गिरी। मंगलूरू पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

तेलंगाना: डीआरआई ने 2.94 करोड़ रुपये की कीमत का सोना किया जब्त; दो गिरफ्तार
आयकर विभाग के राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने कोलकाता से हैदराबाद आ रही एक कार में विदेशी सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत 2.94 करोड़ रुपये ज्यादा है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

डीआरआई ने खुफिया सूचना के आधार पर 11 सितंबर को हैदराबाद के बाहरी में कार से सोना जब्त किया। जांच में पता चला कि यह सोना कार में बनाए गए दो गोपनीय स्थानो में छिपाया गया था। एक गोपनीय स्थान ड्राइवर की सीट के बाएं तरफ डैशबोर्ड के नीचे था और दूसरा डिक्की के फ्रेम के पीछे था। डीआरआई के मुताबिक, कुल 3982.070 ग्राम सोना जब्त किया गया है। जिसकी कीमत करीब 2.94 करोड़ रुपये है। सोना और कार को जब्त कर लिया गया है। जांच अभी जारी है। 

विज्ञापन

कोलकाता: मेट्रो सेवा प्रभावित, ट्रैक पर चलती मिली महिला
कोलकाता मेट्रो की दक्षिणेश्वर-न्यू गरिया सेक्शन की सेवाएं बृहस्पतिवार रात 27 मिनट के लिए प्रभावित हुईं, जब एक महिला को ट्रैक पर चलते हुए पाया गया। मेट्रो के प्रवक्ता ने बताया कि कवि सुभाष की ओर जा रही ट्रेन के मोटरमैन ने महिला को मैदान और पार्क स्ट्रीट स्टेशन के बीच रात 9.05 बजे विपरीत ट्रैक पर देखा।

इसके बाद तुरंत ही दोनों लाइन पर बिजली की आपूर्ति ब्लॉक कर दी गई। पार्क स्ट्रीट स्टेशन के कर्मचारियों ने 9.10 बजे महिला को बचाया। इसके बाद बिजली बहाल की गई और मेट्रो सेवाएं 9.32 बजे फिर से शुरू हो गईं। महिला को अब रेलवे सुरक्षा बल की महिला कर्मचारियों के हवाले कर दिया गया है। 

विज्ञापन

मुंबई: सड़क धंसने से कार फंसी; कोई घायल नहीं
मुंबई के दादर इलाके में एक सड़क धंस गई, जिससे एक कार का टायर गड्ढे में फंस गया। यह घटना बृहस्पतिवार सुबह 11.30 बजे किस्मत जंक्शन पर वीर सावरकर मार्ग पर हुई। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। गढ्ढा करीब 3 फीट x 5 फीट का था। यातायात पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर कार को गढ्ढे से बाहर निकाला। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि 66 इंच की भूमिगत पाइपलाइन लीक होने के कारण सड़क धंसी। पाइपलाइन में लीक तक दिखाई दिया, जब गढ्ढे की खुदाई की गई। पाइपलाइन की मरम्मत का काम शाम को शुरू हुआ। मरम्मत के दौरान क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। 

मुंबई: शिवाजी नगर इलाके में पुलिस कांस्टेबल पर हमला
मुंबई के शिवाजी नगर इलाके में एक पुलिस कांस्टेबल पर तीन लोगों ने कथित तौर पर हमला किया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

एक अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार शाम को बैंगनवाड़ी इलाके में हुई और दोषियों की तलाश जारी है। अधिकारी ने बताया कि शिवाजी नगर पुलिस थाने के कांस्टेबल अफजल यूसुफ पिंजारी (43 वर्षीय) को गश्त के दौरान एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं और उन्होंने उसे रुकने के लिए कहा। इसके बाद उस आदमी ने कांस्टेबल के साथ दुर्व्यवहार किया। फिर भीड़ जमा हो गई और दो अन्य लोगों ने भी कांस्टेबल से दुर्व्यवहार किया। 

एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी के महानिदेशक बने जितेंद्र जे जाधव 
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 11 सितंबर 2024 से एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) के महानिदेशक के रूप में वैज्ञानिक जितेंद्र जे जाधव की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

केरल में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में दंपती हिरासत में
केरल पुलिस ने 75 वर्षीय एक महिला की मौत के सिलसिले में एक दंपती को हिरासत में लिया है। बता दें बुजुर्ग का शव तीन दिन पहले उनके घर के पिछले हिस्से में मिला था। अलप्पुझा पुलिस ने कहा कि दंपती को कर्नाटक से हिरासत में लिया गया और पूछताछ जारी है। जल्द ही गिरफ्तारी दर्ज की जाएगी।

अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच की जाएगी और अदालत से आरोपियों की हिरासत मांगने के बाद उन्हें सबूत जुटाने के लिए ले जाया जाएगा। शुरुआत में यह लग रहा है कि लाभ के लिए हत्या की गई थी।

गौरतलब है, लापता महिला सुभद्रा का शव 10 सितंबर को मन्नानचेरी के पास दंपती के किराये के घर के पिछले हिस्से से बरामद किया गया था। बुजुर्ग महिला चार अगस्त से लापता थी और उसके बेटे ने कोच्चि के कदवंथरा में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
 
पुलिस को संदेह है कि महिला की हत्या सात अगस्त को की गई थी। उसके लापता होने की जांच में पता चला कि वह मन्नानचेरी गई थी और वह आरोपी दंपती मैथ्यूज और शर्मिला के साथ रह रही थी। बाद में पता चला कि आरोपी दंपती फरार हैं। जब दंपती से संपर्क नहीं हो सका, तो पुलिस एक कुत्ते के साथ उनके घर गई, जिसने उस स्थान की पहचान की जहां से शव मिला। 

कर्नाटक के उडुपी की रहने वाली शर्मिला सुभद्रा से परिचित थीं।
 

स्कूल में उल्टी आने के बाद चार साल के बच्चे की मौत
मध्य कोलकाता के एक स्कूल में शुक्रवार को उल्टी आने के बाद चार साल के एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मौलाली के एक प्रतिष्ठित स्कूल के छात्र को तबीयत बिगड़ने के बाद सरकारी नील रतन सरकार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।



15 सितंबर को दो करोड़ परिवारों आवास का आवंटन करेंगे पीएम
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि पांच सितंबर को पीएम मोदी दो करोड़ नए आवासों के आवंटन का शुभारंभ करेंगे। साथ ही झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 20,000 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया जाएगा। 

पुट्टु महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु
तमिलनाडु के मदुरै के पुट्टु सोक्कनाथर मंदिर में वार्षिक पुट्टू महोत्सव में सैकड़ों भक्त उमड़े। वार्षिक पुट्टू महोत्सव में भगवान शिव की पूजा की जाती है। यहां भगवान शिव को सोक्कर के नाम से भी जाना जाता है। यह उत्सव वैगई नदी के तट पर होता है। मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर के अवनि मूल उत्सव का हिस्सा है।

भारत और ईरान के लोगों के बीच अच्छे संबंध:  इलाही
भारत में ईरान के राजदूत इराज इलाही ने कहा कि ईरान और भारत के लोगों के बीच अच्छे संबंध हैं। मगर हाल के सालों में ज्ञान और लोगों के बीच संबंधों में कमी आई है। इसलिए हमने ईरान और भारत पर्यटन को बढ़ावा देने के तरीके खोजने के लिए नई पहल की है। मैं ईरानी पर्यटकों को भारत में आकर्षित करने का प्रयास करता हूं। हाल ही में ईरान ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा की आवश्यकता को समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बाद से भारतीय ई वीजा ईरान में सक्रिय नहीं है। हमने भारतीय अधिकारियों से इसे सक्रिय करने का अनुरोध किया। तेहरान में भारतीय दूतावास ने एक ट्रैवल एजेंसी से वीजा जारी करने के लिए अनुबंध किया है। एजेंसी भी सीमित मात्रा में वीजा जारी कर सकती है। ईरान में लोग वीजा के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं और उन्हें तेहरान आना होगा। केवल तीन शहरों में वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। हमें आशा है कि इसे सक्रिय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed