फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi

Updates: पीएम श्री स्कूलों में छात्रों के नामांकन में 75% से अधिक की बढ़ोतरी, KTR को एसीबी ने जारी किया समन

Fri, 03 Jan 2025 10:52 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 03 Jan 2025 10:52 AM IST
विज्ञापन
News Updates North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
पीएम श्री स्कूलों में छात्रों के नामांकन में 75.80 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के पांच राज्यों की सर्वे रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। केंद्र ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर के 28 जिलों के 40 स्कूलों में यह सर्वे करवाया था। इसमें एक साल से अधिक समय से हिंसा ग्रस्त मणिपुर के एक जिले के स्कूल के नामांकन में 295 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 में 14 हजार के करीब छात्र पीएम श्री स्कूलों में पढ़ते थे। वर्ष 2023 में यह आंकड़ा 45 हजार पार कर गया है। दरअसल, गुणवत्ता युक्त शिक्षा के कारण छात्र इन सरकारी पीएम श्री स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं। मणिपुर के कामजोंग जिले में यह बढ़ोतरी 295 फीसदी, उत्तरी त्रिपुरा में 214, जयपुर के दो स्कूलों में 136 से 132 फीसदी, त्रिपुरा के धलाई जिले के स्कूल में यह बढ़ोतरी 109 फीसदी तक है। इसके अलावा बाड़मेर में 52.8 फीसदी, सीकर में 49.3 फीसदी, अलवर में 54.6, भीण्ड में 50.5 फीसदी, उदयपुर में 49.3 फीसदी नामांकन में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


फॉर्मूला-ई रेस मामला: केटीआर को एसीबी ने जारी किया समन, 6 जनवरी को बुलाया
फॉर्मूला-ई रेस के दौरान भुगतान अनियमितताओं से जुड़े मामले में तेलंगाना पुलिस भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री और बीआरएस नेता केटी रामाराव (केटीआर) को 6 जनवरी को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना एसीबी ने पिछले महीने केटीआर के खिलाफ पिछली सरकार के दौरान रेस आयोजित करने के लिए बिना मंजूरी के विदेशी मुद्रा में कुछ भुगतान करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। केटीआर पिछले बीआरएस शासन के दौरान नगरपालिका प्रशासन मंत्री थे। यह रेस हैदराबाद में फरवरी 2023 में आयोजित की गई थी। तेलंगाना हाईकोर्ट ने एफआईआर को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर आदेश सुनाए जाने तक केटीआर को गिरफ्तारी से सुरक्षा दी थी। एसीबी ने केस भ्रष्टाचार निरोधक कानून और आईपीसी के प्रावधानों के तहत दर्ज किया था। आरोप है कि उन्होंने सरकारी खजाने को 55 करोड़ का नुकसान पहुंचाया है।

मणिपुर: प्रतिबंधित संगठन का सदस्य गिरफ्तार
मणिपुर के काकचिंग जिले से प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वॉर ग्रुप) के 42 वर्षीय एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मायेंगबाम मोमोचा मेइती के रूप में की गई है और उसे बृहस्पतिवार को बिजॉयपुर मथक लेईकाई इलाके से गिरफ्तार किया गया। यह उग्रवादी संगठन जबरन वसूली और कई व्यक्तियों के घरों पर ग्रेनेड रखने के मामलों में संलिप्त पाया गया है।

बिहार के दो प्रवासी मजदूरों की हत्या के सिलसिले में कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वॉर ग्रुप) के आठ सदस्यों को पिछले वर्ष दिसंबर में इसी जिले से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को चुराचांदपुर जिले में एक अलग अभियान के दौरान छह आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद बरामद किए। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हथियार और गोला-बारूद चुराचांदपुर के सैबोह गांव के वन क्षेत्र से बरामद किए गए।

एलपीजी टैंकर पलटा
कोच्चि से कोयंबटूर जा रहा एलपीजी टैंकर अविनाशी रोड फ्लाईओवर पर पलट गया। हादसे में कोई हताहत या नुकसान नहीं हुआ। कोयंबटूर के जिला कलेक्टर क्रांति कुमार पाडी ने बताया कि घटना सुबह करीब 3 बजे हुई। 18 मीट्रिक टन एलपीजी ले जा रहा टैंकर पलट गया। रिसाव को रोक दिया गया है। हम कपलिंग प्लेट की मरम्मत करने का इंतजार कर रहे हैं। मरम्मत के बाद वाहन को फिर से सीधा किया जा सकता है। यातायात को रोक दिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जाएगी। 

चीनी मांझा बेचने के आरोप में 22 लोग गिरफ्तार
इस बीच हैदराबाद सिटी पुलिस ने प्रतिबंधित चीनी मांझा बेचने के आरोप में 22 लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि कार्रवाई तब की गई है जब भद्राद्री कोठागुडेम जिले के रामाराम में दोपहिया वाहन पर सवार एक व्यक्ति का गला मांझा की चपेट में आने से कट गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हैदराबाद सिटी पुलिस ने 10 नवंबर पीएस मंगलहाट की सीमा में पतंग बेचने वाली दुकानों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। छापों के दौरान पुलिस ने अलग-अलग तारीखों में कई दुकानों से गैर-बायोडिग्रेडेबल व सिंथेटिक उत्पादों से बना प्रतिबंधित चीनी मांझा बरामद किया। अब तक 18 केस दर्ज कर 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
Trending Videos

DRI ने आंध्र प्रदेश में दो लोगों को किया गिरफ्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नांदयाल जिले में अवैध रूप से रखे गए मृत काले मूंगे और नरम मूंगे का व्यापार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। डीआरआई की हैदराबाद इकाई ने 30 दिसंबर, 2024 को इन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 10 किलोग्राम मृत काले मूंगे, 200 ग्राम नरम मूंगे और छह समलम्ब घोड़े के शंख बरामद किए।

डीआरआई के अनुसार, काले मूंगे और नरम मूंगे को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I में शामिल किया गया है, जिससे इन्हें उच्चतम स्तर की सुरक्षा प्राप्त है। वहीं, समलम्ब घोड़े के शंख को इसी अधिनियम की अनुसूची-II में सूचीबद्ध किया गया है।

साथ ही डीआरआई ने बताया कि तस्करी के इस मामले का मुख्य आपूर्तिकर्ता दक्षिणी राज्य के ओंगोल क्षेत्र से है। विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, डीआरआई की विजयवाड़ा इकाई ने 31 दिसंबर को आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया और उसके पास से 6.6 किलोग्राम मृत काले मूंगे का एक और भंडार बरामद किया।

 

राजस्थानी सीएम भजनलाल शर्मा ने आश्रय गृह का किया दौरा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देर रात गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित आश्रय गृह का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से बातचीत की और गरीबों को कंबल भी बांटे। 

सीएम का बयान
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिस तरह से हम इस मौसम में देख रहे हैं कि लोग ठंड से परेशान हैं, किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, यह बात मैंने आप सभी से कही है। उन्होंने कहा कि साथ ही 'मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र' के माध्यम से भी हमारे सभी लोग मदद कर रहे हैं। हमारी नगर पालिका ने रात्रि आश्रय गृह बनाए हैं और उन्होंने बहुत अच्छी व्यवस्था की है। किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

साइबर धोखाधड़ी में ईडी ने बंगाल में आठ ठिकानों पर मारे छापे
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिलनाडु में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी मामले में पश्चिम बंगाल में आठ ठिकानों पर मारे छापे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोलकाता के पार्क स्ट्रीट, साल्ट लेक और बागुइहाटी इलाकों में पांच जगहों और अन्य जिलों में तीन अन्य स्थानों पर एक साथ छापे की कार्रवाई की गई।

साल्ट लेक इलाके में छापे के दौरान ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। बागुइहाटी में एक उच्च स्तरीय आवासीय परिसर के एक फ्लैट पर तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारी ने बताया कि पूर्वी राज्यों के कई लोग इस अपराध में संलिप्त पाए गए हैं।

ड्रोन रोधी 23 एमएम आयुध के लिए भारतीय उद्योगों से मांगा विवरण
सरकार ने 23 एमएम का ड्रोन रोधी आयुध तैयार करने के लिए भारतीय उद्योगों से विवरण उपलब्ध कराने को विशेष अनुरोध (आरएफआई) जारी किया है। इस आयुध का उपयोग ड्रोन को नष्ट करने के लिए मौजूदा ‘जु 23 एमएम और शिल्का अस्त्र प्रणाली’ के साथ किया जाएगा।

आरएफआई एक व्यावसायिक दस्तावेज होता है, जिसके जरिये खरीदार संभावित आपूर्तिकर्ताओं से किसी उत्पाद या सेवा के बारे में जानकारी मांगता है। सरकार ने कहा कि 23 एमएम का ड्रोन विध्वंसक गोला बनाने के संबंध में इच्छुक कंपनियों/फर्म/विक्रेताओं से सूचना के लिए अनुरोध (आरएफआई) करता है। साथ ही आरएफआई में कहा गया कि इसका उद्देश्य ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत 23 एमएम के ड्रोन विध्वंसक गोले के निर्माण के लिए संभावित आपूर्तिकर्ता का चुनाव करना है।

कोलकाता : बांग्लादेश में सामान्य स्थिति बहाल होने तक इस्कॉन में प्रतिदिन होगी प्रार्थना
इस्कॉन कोलकाता के अनुयायी बांग्लादेश में सामान्य स्थिति बहाल होने तक दैनिक प्रार्थना जारी रखेंगे। बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद से हिंदुओं और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों को अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है।

इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने कहा, हम बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के लिए अपनी दैनिक प्रार्थना तब तक जारी रखेंगे, जब तक वहां सामान्य स्थिति बहाल नहीं हो जाती। कोलकाता स्थित अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और वहां की जेल में बंद हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास व अन्य संतों की रिहाई को लेकर एक माह से अधिक समय से अल्बर्ट रोड स्थित अपने केंद्र में रोजाना प्रार्थना कर रहा है। 

ओडिशा: डीएफओ ने दी तेंदुओं की आबादी की जानकारी
ओडिशा के नयागढ़ की संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) ख्यामा संदागी ने तेंदुओं की आबादी के बारे में जानकारी दी। 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed