फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News updates Mumbai East west North south kolkata guv maharashtra

News Updates: भारतीय तटरक्षक बल ने पकड़ी शिकारियों से भरी म्यांमार की नाव, मुंबई में आठ मंजिला इमारत में आग

Wed, 17 Apr 2024 06:07 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 17 Apr 2024 06:07 AM IST
सार

बंगाल में राज्यपाल से राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए उम्मीदवारों की सूची में से छह उपयुक्त लोगों को विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्त करने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन
News updates Mumbai East west North south kolkata guv maharashtra
17 अप्रैल की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

टक्कर के बाद कार की छत पर गिरा बाइक सवार का शव 18 किमी दौड़ाता रहा चालक 
विज्ञापन

 
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में सड़क पर बेहद खौफनाक नजारा दिखा। एक एसयूवी चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारी, टक्कर के बाद बाइक सवार गाड़ी छत पर जा गिरा। इसके बाद कार चालक 18 किमी गाड़ी चलाता रहा। रास्ते में कुछ लोगों ने जब यह खौफनाक मंजर देखा, तो उन्होंने एसयूवी चालक को रोका। हालांकि, गाड़ी रोकने के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
घटना रविवार रात की है। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के आत्मकुरु मंडल के वाई कोट्टापल्ली के पास नेशनल हाईवे पर यह हादसा हुआ। शव के परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने बताया कि बहुत ज्यादा खून बहने की वजह से बाइक सवार की मौत हो गई। अगर उसे समय से अस्पताल पहुंचा दिया जाता, तो शायद जान बच जाती। कार चालक ने इतना ज्यादा नशा कर रखा था कि उसे पता ही नहीं चला कि उसने किसी को टक्कर मारी है। कुछ लोगों ने उसका पीछा कर 18 किमी आगे जाकर जबरन गाड़ी रुकवाई।
विज्ञापन


भारतीय तटरक्षक बल ने पकड़ी शिकारियों से भरी म्यांमार की नाव 
भारतीय तटरक्षक बल ने एक संयुक्त अभियान में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के पास शिकारियों से भरी एक म्यांमार की नाव को पकड़ा लिया। इसके बाद सभी शिकारियों को अंडमान पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुंबई में आठवीं मंजिल पर आग लगने से मचा हड़कंप, टला बड़ा हादसा
मुंबई के गिरगांव इलाके के सिक्का नगर में पंकज हाइट्स बिल्डिंग की 8वीं मंजिल पर आग लगने से हड़कंप मच गया। बीएमसी की सूचना के मुताबिक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश का स्वागत किया। इसमें उन्हें राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए उम्मीदवारों की सूची में से छह उपयुक्त लोगों को विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्त करने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि शीर्ष अदालत ने कहा कि कुलपतियों की नियुक्ति का अधिकार कुलाधिपति के पास है।  

बोस ने आगे बताया, 'मैं सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करता हूं। मैं इसके आदेश को लागू करूंगा।' उन्होंने कहा कि कुलाधिपति के रूप में वह अपने विवेक का इस्तेमाल करेंगे और उन विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों के लिए कुछ नामों का चयन करेंगे जो नेतृत्व विहीन हैं। चांसलर की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने शीर्ष अदालत को बताया कि उन्होंने ममता बनर्जी सरकार द्वारा भेजी गई सूची में से छह नामों को मंजूरी दे दी है। 

पालघर में फर्जी भाजपा लेटरहेड के प्रसार पर मामला दर्ज
मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र में पालघर लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार की घोषणा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लेटरहेड का दुरुपयोग करने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार फर्जी लेटरहेड लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर प्रसारित किया गया था, जिसमें निकटवर्ती पालघर निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा के उम्मीदवार की घोषणा की गई थी। एक स्थानीय भाजपा पदाधिकारी की शिकायत पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।

पेट्रोल की खपत 7 फीसदी बढ़ी, डीजल की 9.5 फीसदी घटी
भीषण गर्मी के मौसम की शुरुआत से पहले डीजल की मांग अप्रैल के पहले पखवाड़े में 9.5 फीसदी तक गिर गई है। हालांकि, पेट्रोल की मांग 7 फीसदी बढ़ गई है। जब गर्मी अपने शीर्ष पर पहुंचेगी तो डीजल की भी खपत बढ़ जाएगी। एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक पेट्रोल की बिक्री बढ़कर 12 लाख लीटर के पार हो गई। एक साल पहले यह 11 लाख पार थी। डीजल की मांग 9.5% घटकर 31.4 लाख टन रही है। मासिक आधार पर पेट्रोल की बिक्री 3.6% घटकर 12.7 लाख टन रही। 

सरकार ने खरीदा रिकॉर्ड 36 लाख टन गेहूं किसानों को एमएसपी से ज्यादा मिल रहा भाव
 इस बार गेहूं की खरीद सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। 15 अप्रैल तक 36 लाख टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। यह पिछली बार के 35 लाख टन से एक लाख टन अधिक है।  इस सीजन गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी 2,275 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, लेकिन बाजार में साठ रुपये ज्यादा यानी 2,335 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं है। मध्य प्रदेश में 2,400 रुपये प्रति क्विंटल दर से गेहूं खरीद हो रही है।

भारतीय खाद्य निगम ने हरियाणा में गेहूं खरीद का लक्ष्य 80 लाख टन रखा था। 10 दिन के भीतर ही 12.72 लाख टन खरीद की गई है। पंजाब में 13 लाख टन के मुकाबले 41,658 टन की खरीद हो चुकी है। यूपी में लक्ष्य 60 लाख टन रखा गया था। 1.86 लाख टन की खरीद हो चुकी है। 79 हजार टन राजस्थान ने खरीद की है। सबसे अधिक खरीद बिहार में हो रही है। पिछले सीजन में 650 मिट्रिक टन के मुकाबले इस बार 1,800 मिट्रिक टन की खरीद हो सकती है।

ड्रोन के लिए अलग-अलग नियामक ढांचे की तैयारी में केंद्र सरकार
सरकार नागरिक और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होने वाले ड्रोन के लिए एक अलग नियामक ढांचा बनाने पर विचार कर रही है। यही नहीं, सरकार उन्नत वायु परिवहन को बढ़ावा देने और स्वदेशी स्तर पर ड्रोन के अनुकूल परिवेश के विकास पर भी जोर दे रही है।

नागर विमानन सचिव वुमलुनमंग वुअलनाम ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में ड्रोन पर राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि ड्रोन के इस्तेमाल को लेकर नियामक स्तर पर काफी कुछ किया जा चुका है। लेकिन काफी कुछ किया जाना अभी बाकी है। इसी क्रम में नागर विमानन मंत्रालय अलग-अलग नियामक तंत्र पर मंथन कर रहा है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) आयोजित सम्मेलन में वुमलुनमंग वुअलनाम ने कहा सितंबर 2021 में अधिसूचित ड्रोन और ड्रोन घटकों के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना काफी सफल रही है।

सरगम इलेक्ट्रॉनिक्स उसके निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय स्टेट बैंक में 22.13 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी के मामले में घरेलू उपकरण शोरूम शृंखला सरगम इलेक्ट्रॉनिक्स और उसके निदेशकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

जांच एजेंसी के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और झारखंड में 50 से अधिक मल्टी ब्रांड शोरूम का संचालन करने वाली कंपनी और उसके निदेशकों दीपक कुमार, दयानंद और दिनेश कुमार बंसल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसबीआई से इनके खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों से संबंधित धाराओं के तहत शिकायत मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed